एक्सप्लोरर

एक से ज्यादा सिम रखने वाले ग्राहकों से चार्ज वसूलने की खबरों का ट्राई ने किया खंडन, कहा - जनता को किया जा रहा गुमराह

TRAI Update: जून 2024 को ट्राई ने नेशनल नंबरिंग प्लान के रिविजन के लिए कंसलटेशन पेपर जारी किया था.

National Numbering Plan: टेलीकॉम सेक्टर के रेग्यूलेटर ट्राई (Trai) ने मोबाइल और लैंडलाइन लंबर लेने के लिए फीस वसूले जाने की खबरों का खंडन किया है. ट्राई ने अपने बयान में कहा, इस प्रकार के कयास लगाये जा रहे कि ट्राई एक से ज्यादा सिम रखने वाले कस्टमर्स और नंबरिंग रिसोर्सेज पर किसी प्रकार का चार्ज लगाने पर विचार कर रहा है जो पूरी तरह बेबुनियाद है. ट्राई ने कहा ऐसा झूठे क्लेम का मकसद केवल जनता को गुमराह करना है. 

कंसलटेशन पेपर के संदर्भ में ट्राई ने कहा, हमारे ध्यान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट किया है कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रस्ताव दिया है कि मोबाइल और लैंडलाइन नंबर के अलॉट करने पर फीस वसूला जाएगा जिससे इन संसाधनों का सही इस्तेमाल किया जा सके. ट्राई के मुताबिक, ऐसा कयास लगाया जाने लगा कि मल्टीपल यानि एक से ज्यादा मोबाइल सिम रखने वाले कस्टमर्स या नंबरिंग रिसोर्सेज के आवंटन पर कस्टमर्स से ट्राई चार्ज वसूलने की तैयारी में है. 

ट्राई ने अपनी सफाई में कहा, ऐसे दावे निराधार हैं और केवल जनता को गुमराह करने का काम करते हैं. ट्राई के मुताबिक, वो लगातार कम से कम रेग्यूलेटरी हस्तक्षेप का पक्षधर रहा है और वो मार्केट फोर्सेज के फोरबीयरेंस और सेल्फ-रेग्यूलेशन को बढ़ावा देता आया है. ट्राई ने कहा, कंसलटेशन पेपर को लेकर ऐसी भ्रामक बातें के प्रसार किए जाने के फर्जी अनुमानों को हम सिरे से खारिज करते हैं और उसकी कठोर रूप से निंदा करते हैं. 

6 जून 2024 को ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) ने नेशनल नंबरिंग प्लान के रिविजन (Revision of National Numbering Plan) के लिए कंसलटेशन पेपर जारी किया था. इस कंसलटेशन पेपर को लेकर ट्राई ने स्टेकहोल्डर्स से 4 जुलाई 2024 तक लिखित सुझाव मांगे हैं साथ ही 18 जुलाई तक काउंटर कमेंट्स देने को कहा है. 

ट्राई ने अपने बयान में कहा, दूरसंचार विभाग टेलीकम्यूनिकेशन आईडेंटिफायर्स (TI) रिसोर्सेज का एक मात्रा कस्टोडियन है. और उसने 29 सितंबर 2022 को देश में रिवाइज्ड नेशनल नंबरिंग प्लान को लेकर सुझाव मांगे थे जिससे देश में नंबरिंग रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके. इस नेशनल नंबरिंग प्लान की समीक्षा के लिए ट्राई के कंसलटेशन पेपर को जारी किया गया जिससे टेलीकॉम आईडेंटिफायर्स रिसोर्सेज के अलोकेशन को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स और इस्तेमाल का अध्ययन किया जा सके.  ट्राई ने कहा, उसका ये कंसलटेशन पारदर्शिता पर आधारित है. 

ये भी पढ़ें 

Tata-Vivo Update: टाटा समूह खरीद सकती है चीनी मोबाइल कंपनी वीवो इंडिया में 51% हिस्सेदारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI चार्ज: बैंक और ऐप्स में कैसे बंटेगा MDR का पैसा, किसे कितना हिस्सा मिलेगा?
UPI चार्ज: बैंक और ऐप्स में कैसे बंटेगा MDR का पैसा, किसे कितना हिस्सा मिलेगा?
टाटा संस को लाना ही होगा आईपीओ, बॉम्बे हाई कोर्ट में RBI की कैविएट
टाटा संस को लाना ही होगा आईपीओ, बॉम्बे हाई कोर्ट में RBI की कैविएट
नहीं बचेंगे चाय-पकौड़ी, सब्जी और रेहड़ी-पटरी वाले, UPI की 1 लाख की लिमिट है बहुत कम!
नहीं बचेंगे चाय-पकौड़ी, सब्जी और रेहड़ी-पटरी वाले, UPI की 1 लाख की लिमिट है बहुत कम!
पाकिस्तान में लॉकडाउन! शाम 8 बजे के बाद पसरेगा सन्नाटा, आखिर क्या है मामला?
पाकिस्तान में लॉकडाउन! शाम 8 बजे के बाद पसरेगा सन्नाटा, आखिर क्या है मामला?

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
बिहार: छुट्टी पर DGP विनय कुमार, कौन हैं प्रीता वर्मा जिनको मिली जिम्मेदारी?
बिहार: छुट्टी पर DGP विनय कुमार, कौन हैं प्रीता वर्मा जिनको मिली जिम्मेदारी?
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो
हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो
Embed widget