एक्सप्लोरर

Gold Import: 20 सालों में सबसे कम दिसंबर में हुआ गोल्ड इंपोर्ट, सोने के आयात में आई 79 फीसदी भारी गिरावट

देश में 2022 के दिसंबर महीने में सोना के आयात कारोबार में 79 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. यह 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई.

Gold Import December In India 2022 : भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना आयात (Gold Import) करने वाला देश बनने का गौरव हासिल कर चुका है. वहीं, सोने के दाम (Gold Price) में बढ़ोतरी का असर इसके आयात कारोबार (Gold Import) पर देखने को मिला है. पिछले साल के आखिरी महीने दिसंबर 2022 में देश के सोना आयात में 79 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. यह दो दशक यानी 20 साल का सबसे निचला स्तर है. घरेलू बाजार में सोना इस समय अपने ऑल टाइम हाई पर रहा है. जानिए कितना हुआ गोल्ड इम्पोर्ट...

इंटरनेशनल मार्केट में सोना उच्चतम स्तर पर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय (Commerce Ministry) ने सोने के दामों की बढ़ती कीमतों से निपटने का एक प्रस्ताव बनाया था. जिससे भारत में ज्वैलरी बिजनेस (Jewelry Business) को बढ़ावा मिलने के आसार जताए जा रहे थे. आने वाले दिनों में देश के अंदर सोना सस्ता होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. सोने के दाम आए दिन आसमान छू रहे हैं. दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गोल्ड कंज्यूमर ने कीमतों पर रिएक्ट किया है. इसका असर इंटरनेशनल मार्केट की कीमत पर देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना पहले ही 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.

दिसंबर में कुल 20 टन हुआ गोल्ड इंपोर्ट

सोने का आयात कम होने से भारत का इंपोर्ट बिल भी कम होगा. इससे व्यापार घाटा सुधरने की उम्मीद है. इससे देश के भारतीय रुपया को मजबूत मिलेगी. डॉलर के मुकाबले रुपया इस समय 82 के नीचे है. इस समय यह 2 महीने के उच्चतम स्तर पर है. भारत ने दिसंबर माह में कुल 20 टन गोल्ड इंपोर्ट किया है. दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 95 टन रहा था. दिसंबर में गोल्ड इंपोर्ट बिल 1.18 बिलियन डॉलर था जो 1 साल पहले 4.73 बिलियन डॉलर रहा था.

पिछले साल कुल 706 टन सोने का आयात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में भारत ने कुल 706 टन सोने का आयात किया है. यह आयात 2021 में 1,068 टन का था. भारत अपनी डिमांड का 90 फीसदी सोना आयात ही करता है. साल 2022 में गोल्ड इंपोर्ट पर 36 बिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं. 2021 में भारत ने कुल 55.8 बिलियन डॉलर का सोना आयात किया था. दिसंबर में सोने का उच्चतम रीटेल भाव 55,365 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, अगस्त 2020 में उच्चतम भाव 56,191 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अभी तक का रिकॉर्ड है.

जानिए क्या है सोने का भाव

वहीं, दूसरी ओर भारतीय घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) पर सोने का भाव (MCX Gold Price Today) दोपहर के 3 बजे 55,805 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी का भाव (MCX Silver Price Today) 68,576 रुपये प्रति किलोग्राम है. इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का भाव आज 1,883 डॉलर प्रति आउंस है, जबकि चांदी का भाव 23.75 डॉलर प्रति आउंस है.

यह भी पढ़ें-

Budget 2023: बजट में खेती, किसानों सहित बुनियादी ढांचे पर फोकस करेगी सरकार, पिछले साल से 15 फीसदी होगा ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget