एक्सप्लोरर

आधार कार्ड में अपडेट कराना है नया एड्रेस पर डॉक्यूमेंट नहीं है तो इन तरीकों का कर सकते हैं इस्तेमाल

आधार कार्ड में बिना एड्रेस प्रूफ के अपना नया एड्रेस अपडेट कराना है तो आपको यूआईडीएआई ने कुछ ऑप्शन मुहैया कराए हैं.

नई दिल्लीः अगर आपको अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराना है पर आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो आपको मुश्किल लगेगा कि कैसे इस काम को किया जाए. हालांकि आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई आपको ये सुविधा देती है कि आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के भी आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करा सकते हैं. इसके लिए आपको क्या-क्या करना होगा, इसकी जानकारी यहां पर दी जा रही है.

बिना किसी डॉक्यूमेंट के आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट ऐसे कराएं

यूआईडीएआई की वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग ऑन करने के बाद आपको माई आधार सेक्शन में अपडेट योर आधार का मेन्यू मिल जाएगा. इसी में जाने पर आपको ‘रिक्वेस्ट फॉर आधार वैलिडेशन लेटर’ का ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां 12 अंक की आधार संख्या या 16 अंक की वर्चुअल आईडी के साथ कैप्चा कोड डालना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए 6 अंक के ओटीपी या आठ अंक के टीओटीपी को डालने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक कीजिए. इसके बाद आपको वेरिफायर यानी जो आपके पते को वैरिफाई करेंगे उस परिवार या व्यक्ति का विवरण डालना होगा. इसके तहत जो आपका एड्रेस की वैरिफाई करेंगे उस शख्स का आधार नंबर डालना होगा.

वेरिफाई करने वाले शख्स को उसके रजिस्टर्ड मोबाइल संख्या पर एक लिंक मिलेगा जिसपर क्लिक करने के साथ ही उसे एक ओटीपी मिलेगा जिसे आधार पोर्टल पर ओटीपी और कैप्चा कोड डालना होगा. वैरिफिकेशन करने के साथ ही आपको एसएमएस के जरिए सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिसके बाद आपको एसआरएन नंबर के साथ लॉगइन करके डिक्लियेरेशन पर टिक करना होगा और सबमिट बटन दबाना होगा.

इसके बाद लोकल लैंग्वेज में एड्रेस को एडिट करते ही सेव बटन पर क्लिक करना पड़ेगा. उसके बाद डिक्लियेरेशन पर टिक करने के बाद सबमिट करें. अब वैरिफाई करने वाले के पते पर पोस्ट के जरिए एक एड्रेस वैलिडेशन लैटर मिलेगा जिसमें एक सीक्रेट कोड हासिल होगा. ये मिलने के बाद आपको यूआईडीएआई के ऑनलाइन एड्रेस अपडेट पोर्टल पर लॉगइन करना है, सीक्रेट कोड के जरिए एड्रेस अपडेट करना है और नए एड्रेस को चेक करने के बाद आखिरी रिक्वेस्ट डालनी होगी. इसके बाद आपको एक यूआरएन मिलेगा जिसके जरिए आपके आवेदन की स्थिति पता लगाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें

फिक्स्ड डिपोजिट या रेकरिंग डिपोजिट में क्या है अंतर? जाने किसमें निवेश में है फायदा

अगर चाहिए कम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन तो इन बातों को कभी न करें नजरअंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget