एक्सप्लोरर

LIC का प्रीमियम ना भरने पर कहीं पसीने तो नहीं आ रहे, घबराएं नहीं बहुत काम आएंगे ये उपाय

LIC पॉलिसी के प्रीमियम का पेमेंट करना भूल गए हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. यहां आपको ऐसे टिप्स मिलेंगे जिसके जरिए पॉलिसी का प्रीमियम आप समय बीतने के बाद भी आसानी से कर सकते हैं.

नई दिल्लीः एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम समय से भरना आपके लिए बेहद जरूरी है और अगर आप प्रीमियम समय से भरने में चूक जाते हैं तो आपकी पॉलिसी लैप्स होने का खतरा पैदा हो जाता है. एलआईसी यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आपको एक ऑप्शन देती है कि अगर तय समय पर आप प्रीमियम भरना भूल जाएं तो कुछ समय तक बिना ब्याज चुकाए भी प्रीमियम भर सकते हैं. यहां जानें कि अगर आप प्रीमियम समय पर नहीं भरते हैं तो किस तरह अपनी पॉलिसी को बचाए रख सकते हैं.

ले रहे हैं बाइक इंश्योरेंस तो अतिरिक्त कवरेज, इंश्योरेंस रिन्यूवल सहित इन बातों का रखें खास ख्याल

ग्रेस पीरियड अगर आपने समय से प्रीमियम नहीं भरा है तो आपको कुछ समय बिना ब्याज चुकाए इसके पेमेंट की छूट मिलती है जिसे ग्रेस पीरियड कहा जाता है. ग्रेस पीरियड सभी इंश्योरेंस कंपनियां अपने ग्राहकों को देती हैं जिससे अगर पॉलिसीहोल्डर पेमेंट करना भूल जाए तो ग्रेस पीरियड में उसे भर दे और पॉलिसी लैप्स होने से बचाई जा सके.

हालांकि ग्रेस पीरियड का ऑप्शन हर पॉलिसी में नहीं मिल पाता है क्योंकि कुछ प्लान इसमें शामिल नहीं होते हैं. एलआईसी के मासिक प्रीमियम चुकाने वाले ग्राहकों के लिए ग्रेस पीरियड 15 दिन है और तिमाही, छमाही या सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसी के लिए ग्रेस पीरियड लगभग 30 दिन होता है यानी करीब एक महीने का समय आपको मिल सकता है.

प्रॉपर्टी लोन लिया है तो इन बातों का रखें ध्यान वरना लोन बन जाएगा बोझ

Insurance

कहां करें LIC पॉलिसी के प्रीमियम का पेमेंट 1. आप ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसी पेमेंट पोर्टल पर जाकर अपना प्रीमियम भर सकते हैं.

2. एलआईसी की शाखा में जाकर आप मैनुअल तरीके से पेमेंट कर सकते हैं और एलआईसी की किसी भी ब्रांच में जाकर ये पेमेंट कर सकते हैं. चेक या डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) के जरिए इसका पेमेंट स्वीकार किया जाता है. आप मनी ऑर्डर के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं.

3. ऑप ऑटो पे का ऑप्शन ले सकते हैं जिसके जरिए आपके खाते में से एलआईसी प्रीमियम की किस्त हर बार अपने आप कट सकती है. आपको ध्यान रखने की जरूरत नहीं होगी और प्रीमियम का पेमेंट अपने आप हो जाएगा.

रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं अच्छा रिटर्न तो इन स्कीम्स में करें निवेश

एलआईसी की पॉलिसी अगर आपने ले रखी है तो आपके इसके अधिकतम बेनेफिट मिल सकें इसके लिए समय से अपना प्रीमियम भर दें. अगर आप भूल जाते हैं तो अपने फोन में इसका रिमाइंडर लगाकर रख सकते हैं. इसके अलावा अगर आपने गूगल का मेल इससे लिंक किया हुआ है तो गूगल अपने आप तयशुदा समय पर रिमाइंडर भेज देता है. ये भी एक तरीका है जिससे आप पॉलिसी का प्रीमियम समय से भर सकते हैं.

अगर अपने परिवार और बच्चों का रखना चाहते हैं ख्याल तो ये इंश्योरेंस प्लान है सबसे मुफीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया
गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget