एक्सप्लोरर

अगर ईरान 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को बंद करेगा तब भी नहीं पड़ेगा भारत की तेल आपूर्ति पर असर, जानें कैसे

Strait of Hormuz: भारत अपने जरूरतों का करीब 90 फीसदी हिस्सा आयात करता है, जिसमें से करीब 40 प्रतिशत हिस्सा मि़डिल ईस्ट के देशों से इसी हॉर्मुन जलडमरुमध्य के रास्ते से होकर आता है.

Strait of Hormuz Importance: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अब हॉर्मुन जलडमरुमध्य को बंद करने के लिए ईरान की संसद से मंजूरी मिल गई है. इसके बंद होने से क्रूड ऑयल की सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने जरूर कहा कि क्रूड ऑयल की कोई कमी नहीं है और सरकार की इस पर करीबी नजर है. लेकिन, ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हवाई हमले के बावजूद अगर तेल के परिवहन वाले समुद्री रास्ते जलडमरुमध्य को ईरान हॉर्मुन बंद कर भी देता है तो इससे भारत को बहुत ज्यादा ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है.

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुन बंद होने का नहीं होगा असर

उद्योग जगत के जानकारों की मानें तो अगर हॉर्मुन जलडमरुमध्य को बंद किया जाता है तो भारत के पास तेल आयात करने के कई विकल्प मौजूद रहेगा. रूस से लेकर अमेरिका और ब्राजील तक के देशों से भारत अपनी जरूरतों का तेल वैकल्पिक स्त्रोत के तौर पर अपनाकर आयात कर सकता है.

जैसे ही ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ा ईरानी संसद ने हॉर्मुन जलडमरुमध्य को बंद करने की मंजूरी दे दी. यहां से दुनिया के कुल तेल और गैस आपूर्ति का करीब 20 फीसदी तेल परिवहन इसी जलमार्ग से होता है. भारत अपने तेल और गैस की जरूरतों का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा इसी हिस्से से आयात करता है. ये हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य उत्तर में ईरान और दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच स्थित है. प्रमुख तेल उत्पादक देश सऊदी अरब, ईरान, इराक, कुवैत और यूएई से तेल परिवहन का ये एक प्रमुख हिस्सा है.

भारत 90% तेल करता है आयात पर निर्भर

भारत अपनी जरूरतों का करीब 90 फीसदी हिस्सा आयात करता है, जिसमें से करीब 40 प्रतिशत हिस्सा मि़डिल ईस्ट के देशों से इसी हॉर्मुन जलडमरुमध्य के रास्ते से होकर आता है. भारत करीब 51 लाख बैरल तेल का रोजना आयात करता है, जिसे रिफाइनरी में कन्वर्ट कर पेट्रोल-डीजल तैयार किया जाता है.

लेकिन, इस रास्ते के बंद होने की सूरत में भारत में तेल की कीमतों को बढ़ना तय है. लेकिन भारत में इसका कुछ खास असर नहीं होगा. दरअसल, इसके पीछे वजह ये है कि जैसे ही मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा भारत ने रूस से जून में तेल की खरीद बढ़ा दी. मिडिल ईस्ट के सप्लायर देश सऊदी अरब और ईराक जैसे देशों से तेल के आयात को बढ़ा दिया. रूस से आयातित तेल हॉर्मुन जलडमरुमध्य से अलग सुएज कैनल से होकर आता है. इसके अलावा, अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका, लैटिन अमेरिका जैसे देश भी विकल्प के तौर पर तेल के बैकअप देशों के लिए भारत के पास ऑप्शन में है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, जानें 23 जून 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget