एक्सप्लोरर

Platform Ticket: रेल मंत्रालय की हिदायत- दोस्त-रिश्तेदार के साथ जा रहे स्टेशन तो गलती से भी न भूलें ये काम

Ministry Of Railways: रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक हालिया पोस्ट में प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर अपडेट शेयर किया है और लोगों को जरूरी हिदायत दी है...

करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से अपना सफर पूरा करते हैं. आपने भी जरूर ट्रेन से सफर किया होगा. ट्रेन से सफर करने वाले दोस्तों या रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए भी लोग अक्सर रेलवे स्टेशन तक साथ जाते रहते हैं. ऐसे लोगों को रेल मंत्रालय ने एक जरूरी हिदायत दी है, जिसका पालन कर आप हजारों रुपये के नुकसान की बचत कर सकते हैं.

रेल मंत्रालय ने किया ये अपडेट

रेल मंत्रालय ने इस बारे में सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है. रेल मंत्रालय ने एक दिन पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा है- दोस्त या रिश्तेदार को स्टेशन तक छोड़ने हो जाना, तो 10 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट लेना भूल न जाना. साथ में मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म टिकट की एक तस्वीर भी शेयर की है.

दोस्त या रिश्तेदार को स्टेशन तक छोड़ने हो जाना, तो ₹10 का प्लेटफॉर्म टिकट लेना भूल न जाना। #ResponsibleRailYatri pic.twitter.com/PY6Uu1xYfw

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 19, 2024

">

इस कारण प्लेटफॉर्म टिकट जरूरी

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि लोग दोस्तों या रिश्तेदारों को ट्रेन पकड़ाने के लिए स्टेशन जाते हैं तो बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए अंदर चले जाते हैं. ऐसा करना गलत है और पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. अगर आपके पास कहीं की यात्रा का टिकट नहीं है तो ऐसे में आप प्लेटफॉर्म तक नहीं जा सकते हैं. इसके लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेना जरूरी है.

भीड़ कम करने के लिए उपाय

आम तौर पर रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ रहती है. भीड़ में ज्यादातर लोग सफर करने वाले नहीं होते हैं, बल्कि उन्हें स्टेशन तक छोड़ने वाले लोग अच्छी-खासी संख्या में होते हैं. इस कारण लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की व्यवस्था की है, जो लंबे समय से चली आ रही है. हालांकि समय के साथ प्लेटफॉर्म टिकट के रेट में इजाफा जरूर हुआ है.

इतना देना पड़ सकता है जुर्माना

अभी भारत में रेलवे के प्लेटफॉर्म टिकट की दर 10 रुपये है. यानी एक व्यक्ति के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेने पर आपको सिर्फ 10 रुपये का खर्च आएगा. प्लेटफॉर्म टिकट 2 घंटे के लिए वैध होता है. अगर आपके पास संबंधित स्टेशन से यात्रा का टिकट नहीं है और आपने प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं लिया है तो ऐसे में पकड़े जाने पर आपको 250 रुपये का जुर्माना देना पड़ जाएगा. अगर 4 लोग हुए तो जुर्माना बढ़कर हजार रुपये हो जाएगा.

2015 में बढ़ी प्लेटफॉर्म टिकट की दरें

इसस बचने का उपाय आसान है कि आप महज 10 रुपये खर्च कर प्लेटफॉर्म टिकट खरीद लें. रेलवे के प्लेटफॉर्म टिकट कुछ साल पहले तक सिर्फ 5 रुपये में मिलते थे. सरकार ने 2015 में इसकी दरें डबल कर दीं और अब यह 10 रुपये में मिलता है. बीच में कोविड के दौरान सरकार ने स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की दरें बढ़ाकर 50 रुपये करने का फैसला लिया था.

ये भी पढ़ें: मुंबई या बेंगलुरू नहीं, ये शहर है भारत का क्रिप्टो कैपिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget