एक्सप्लोरर

FD Rates: ICICI बैंक ने एक महीने में तीसरी बार बढ़ाया FD पर ब्याज, अब मिल रहा इतना रिटर्न

FD Rate Hike: आईसीआईसीआई बैंक ने एक बार फिर अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफे का फैसला किया है. हम आपको बैंक के नए एफडी रेट्स के बारे में बता रहे हैं.

ICICI Bank FD Rates Hike: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफे का फैसला किया है. अप्रैल के महीने में यह तीसरी बार है जब बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले बैंक ने 1 अप्रैल और 9 अप्रैल, 2024 को अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था. बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव बल्क एफडी स्कीम यानी 2 से 5 करोड़ रुपये की एफडी में किया है.

आज से लागू हुई नई दरें

आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने 2 से 5 करोड़ रुपये की बल्क एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की बल्क एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 4.75 फीसदी से लेकर 7.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. सबसे अधिकतम ब्याज दर 1 साल से 389 दिन की एफडी पर ऑफर हो रहा है. इसमें बैंक 7.25 फीसदी ब्याज सामान्य और सीनियर सिटीजन को ऑफर कर रहा है.

ICICI बैंक की एफडी स्कीम की ब्याज दरों के बारे में जानें

आईसीआईसीआई बैंक बल्क एफडी स्कीम पर ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 29 दिन की एफडी स्कीम पर 4.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 30 दिन से लेकर 45 दिन की एफडी पर 4.75 फीसदी, 46 दिन से लेकर 60 दिन की एफडी पर 5.75 फीसदी, 61 से 90 दिन की एफडी पर 6.00 फीसदी, 91 से 184 दिन की एफडी स्कीम पर 6.50 फीसदी, 185 दिन से 270 दिन की एफडी स्कीम पर 6.75 फीसदी, 271 दिन से लेकर 289 दिन की एफडी पर 6.85 फीसदी, 290 से 1 साल तक की एफडी स्कीम 6.85 फीसदी, 1 साल से 389 दिन की एफडी स्कीम पर 7.25 फीसदी, 390 दिन से लेकर 15 महीने तक की एफडी पर 7.25 फीसदी, 15 महीने से 18 महीने की एफडी स्कीम पर 7.05 फीसदी, 2 साल से लेकर 10 साल की एफडी स्कीम पर बैंक 7 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

इस बैंक ने भी बढ़ाई ब्याज दर

आईसीआईसीआई बैंक के अलावा सरकारी बैंक इंडियन बैंक ने भी हाल ही में अपने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. नई दरें 15 अप्रैल 2024 से लागू हो गई है. बैंक 7 दिन से लेकर 3 साल या उससे अधिक दिन की एफडी पर अब 4 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-

एलन मस्क की टेस्ला के शेयरों में 2024 में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है कारण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget