एक्सप्लोरर

ICICI Bank Update: आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, दो दिन नहीं कर पाएंगे इस सर्विस का इस्तेमाल

Money Transfer Services: ICICI बैंक की RTGS सर्विस 14 दिसंबर रात के 11:55 बजे से 15 दिसंबर सुबह 6 बजे तक प्रभावित होगी. इस दौरान मेंटेनेंस का काम चलेगा.

Alert for ICICI Bank customers : ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है, जिसके बारे में बैंक ने पहले ही ई-मेल भेजकर सूचित कर दिया है. 14 दिसंबर रात के 11:55 बजे से 15 दिसंबर सुबह 06:00 बजे तक बैंक मेंटेनेंस का काम करेगा. इसका असर बैंक की RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सर्विस) पर पड़ेगा. इस दौरान RTGS के माध्यम से पैसों का लेन-देन नहीं हो पाएगा. हालांकि, कस्टमर्स इस दौरान iMobile या इंटरनेट बैंकिंग की मदद से NEFT,IMPS और UPI के जरिए फंड ट्रांसफर कर पाएंगे. 

क्या है RTGS

RTGS मनी ट्रांसफर करने की एक प्रक्रिया है, जिसमें एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाते हैं. ऑनलाइन मोड जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग, iMobile Pay app या Pockets app से किए गए RTGS पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. हालांकि बैंक की किसी भी शाखा से 2 लाख से 5 लाख तक के RTGS ट्रांजेक्शन पर GST के अलावा 20 रुपये चार्ज लिया जाएगा.

इसके अलावा, 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन पर 45 रुपये + GST का भुगतान करना होगा. फंड ट्रांसफर हो जाने का मैसेज मिलने के 30 मिनट के भीतर खाते में पैसे आ जाते हैं.

आप चाहें तो RTGS के जरिए होने वाले लेन-देन को किसी भी तीन कार्य दिवस के दरिमयान पहले से भी शेड्यूल कर सकते हैं. RTGS में जिन दो बैंक खातों के बीच पैसों का लेन-देन होना है, उसकी पूरी डिटेल देनी होती है. जिस बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाने हैं उसका IFSC भी लगता है. 

NET Banking के जरिए ऐसे करें RTGS

NET Banking के जरिए RTGS का इस्तेमाल से पैसों का लेन-देन करना भी बेहद आसान है. पहले लॉग इन करें और जिन्हें पैसे भेजे जाने हैं उनका डिटेल ऐड करें. इसके बाद  ‘Funds Transfer’टैब के भीतर  ‘Payments and Transfer’ टैब में जाए और ‘Add a Payee’ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद ‘Other Bank Payee’ऑप्शन में जाकर लाभार्थी का बैंक अकाउंट डिटेल या क्रेडिट कार्ड नंबर दर्ज कराएं. IFSC कोड के साथ बैंक और शाखा का नाम डालें. अब ‘Confirm’पर क्लिक करें. इसके साथ ही आए OTP को दर्ज कराएं. रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही मिनटों बाद पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं. 

UPI से लेकर NEFT कैसे काम करता है डिजिटल पेमेंट, किसमें कितना लगता है चार्ज? पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget