एक्सप्लोरर

ICICI Bank ने दूसरी बार बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, छीन लिए आपके कई लाभ

Credit Card: आईसीआईसीआई बैंक ने इंश्योरेंस, बिजली-पानी के बिल, फ्यूल सरचार्ज, ग्रॉसरी, एयरपोर्ट लाउंज और फीस पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए नियम 15 नवंबर से लागू होने वाले हैं.

Credit Card: पिछले कुछ समय में क्रेडिट कार्ड को लेकर न सिर्फ लोगों का रुख बदला है बल्कि बैंक भी इनके जरिए मिलने वाले लाभ छीनते जा रहे हैं. कुछ ऐसा ही निर्णय लिया है आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने. बैंक ने न सिर्फ इंश्योरेंस, बिजली-पानी के बिल, फ्यूल सरचार्ज और ग्रॉसरी खरीद पर मिलने वाले लाभ कम किए हैं बल्कि एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल करने के लिए खर्च की सीमा भी दोगुनी कर दी है. इस साल बैंक द्वारा दूसरी बाद क्रेडिट कार्ड के नियम बदले गए हैं. नए नियम 15 नवंबर से लागू होने वाले हैं.

स्कूल-कॉलेज की फीस भरने पर एक फीसदी ट्रांजेक्शन शुल्क लिया जाएगा

आईसीआईसीआई बैंक ने इससे पहले भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अभी तक एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक तिमाही में 35 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे. अब यह सीमा बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है. एक तिमाही में यह बहुत बड़ी रकम है. यह नियम आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े लगभग सभी क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा. इनमें कई को-ब्रांडेड कार्ड भी शामिल हैं. क्रेड, पेटीएम, चेक और मोबीक्विक जैसे थर्ड पार्टी पेमेंट एप के जरिए स्कूल-कॉलेज की फीस भरने पर एक फीसदी ट्रांजेक्शन शुल्क लिया जाएगा. हालांकि, अगर आप स्कूल-कॉलेज की वेबसाइट या पीओएस मशीन के जरिए पेमेंट करते हैं तो फीस नहीं लगेगी. 

यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट करने पर मिलने वाले रिवॉर्ड हुए कम 

इसके अलावा यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट करने पर भी कम रिवॉर्ड मिला करेंगे. प्रीमियम कार्डहोल्डर हर महीने 80 हजार रुपये तक यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट पर खर्च करके रिवॉर्ड कमा सकेंगे. मगर, अन्य कार्डधारकों के लिए यह सीमा सिर्फ 40 हजार रुपये रहेगी. अगर यूटिलिटी पेमेंट महीने में 50 हजार रुपये से ज्यादा के हुए तो भी एक फीसदी ट्रांजेक्शन फीस देनी पड़ेगी. साथ ही ग्रॉसरी और डिपार्टमेंटल स्टोर के जरिए मिलने वाले रिवॉर्ड प्वॉइंट पर भी कैपिंग लगाई गई है. यहां प्रीमियम कार्डहोल्डर हर महीने 40 हजार रुपये और अन्य सभी कार्डहोल्डर 20 हजार रुपये तक के खर्च पर ही रिवॉर्ड हासिल कर पाएंगे. 

आईसीआईसीआई बैंक ने फ्यूल सरचार्ज पर छूट की भी नई सीमा कर दी तय

आईसीआईसीआई बैंक ने फ्यूल सरचार्ज पर छूट की भी नई सीमा तय की है. अब आप हर महीने पेट्रोल-डीजल पर 50 हजार रुपये ही खर्च कर पाएंगे. सिर्फ एमराल्ड मास्टरकार्ड मेटल क्रेडिट कार्ड पर छूट की सीमा 1 लाख रुपये तय की गई है. इसके अलावा एमराल्ड और एमराल्ड प्राइवेट मेटल कार्ड पर सालाना फीस अब 15 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये खर्च करने पर ही मिल जाएगी. ड्रीमफोक्स कार्ड पर मिलने वाला स्पा एक्सेस अब खत्म कर दिया गया है. हालांकि, अन्य कई कार्ड पर यह छूट जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें 

Ratan Tata: अपने कर्मचारियों के माता-पिता को पत्र भेजते थे रतन टाटा, सामने आ रहीं भावुक कहानियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget