एक्सप्लोरर

Raghunandan Kamath: आइसक्रीम मैन रघुनंदन कामत ने दुनिया को कहा अलविदा, रेस्टोरेंट में नौकरी करके खड़ा किया कारोबार

Naturals Ice Cream: कर्नाटक के छोटे से शहर मुल्की में फल बेचने वाले रघुनंदन कामत ने मुंबई आकर रेस्टोरेंट में काम किया. फिर पाव भाजी और आइसक्रीम बेचकर आज 400 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी है.

Naturals Ice Cream: देश को आइसक्रीम खिलाने वाले रघुनंदन कामत (Raghunandan Kamath) अब हमारे बीच नहीं हैं. नेचुरल्स आइसक्रीम (Naturals Ice Cream) के फाउंडर रघुनंदन कामत ने 75 वर्ष की उम्र में शनिवार को हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वह बीमारी से जूझ रहे थे. कंपनी ने उनके गुजर जाने की सूचना सोशल मीडिया पर दी है. रघुनंदन कामत को लोग प्यार से आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया भी बुलाते थे. 

कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी निधन की सूचना 

नेचुरल्स आइसक्रीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमारे बॉस और फाउंडर रघुनंदन कामत ने दुनिया से विदा ले ली है. यह हमारे लिए बहुत दुखद दिन है. नेचुरल्स फैमिली हमेशा उन्हें अपनी यादों में जिंदा रखेगी. कर्नाटक भाजपा के प्रमुख कैप्टन बृजेश चौटा (Brijesh Chowta) ने भी एक्स पर लिखा कि एक शानदार यात्रा का अंत हो गया है. ‘आइसक्रीम मैन’ के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. उन्होंने नेचुरल्स आइसक्रीम को एक जाना माना नाम बनाया है. उन्होंने मुल्की से मुंबई तक का सफर बेहतरीन तरीके से पूरा किया. उनका जीवन हम सभी के लिए एक सबक है. मैं उनके परिवार के लिए शांति की प्रार्थना करता हूं. 

फल बेचने वाले परिवार में हुआ था जन्म 

आइसक्रीम इंडस्ट्री में रघुनंदन कामत का बहुत सम्मान था. रघुनंदन कामत ने अपनी यात्रा कर्नाटक के एक छोटे से शहर मुल्की से शुरू की थी. उनका जन्म एक फल बेचने वाले परिवार में हुआ था. रघुनंदन कामत भी फलों के व्यापार में अपने पिता की मदद करते थे. उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में मुल्की से मुंबई जाने का फैसला किया, जहां वह अपने भाई के रेस्टोरेंट में काम करने लगे. 

आइसक्रीम के साथ बेचते थे पाव भाजी

फरवरी, 1984 में रघुनंदन कामत ने चार कर्मचारियों के साथ मिलकर आइसक्रीम बिजनेस शुरू किया. उन्होंने आइसक्रीम के 12 फ्लेवर के साथ अपना काम शुरू किया. ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को लाने के लिए वह आइसक्रीम के साथ पाव भाजी भी बेचा करते थे. इससे उन्हें कारोबार में शुरुआती सफलता मिलने लगी. लोगों को जब उनकी आइसक्रीम पसंद आने लगी तो उन्होंने सिर्फ नेचुरल्स आइसक्रीम पर ही फोकस करना शुरू कर दिया. आज नेचुरल्स आइसक्रीम लगभग 400 करोड़ रुपये की कंपनी है. इसके देशभर में 135 आउटलेट भी हैं.

ये भी पढ़ें 

Vande Metro: इन शानदार फीचर्स से लैस होगी वंदे मेट्रो, जानिए सारे डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget