एक्सप्लोरर

'मैंने इन शेयरों को प्रमोट नहीं किया', विजय केडिया ने किया DeepFake से सावधान!

केडिया की यह चेतावनी हमें यह याद दिलाती है कि डिजिटल दुनिया में किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जांच लेना जरूरी है. खासकर, जब बात पैसों और निवेश की हो, तो और भी सावधानी बरतनी चाहिए.

मशहूर निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) ने हाल ही में एक डीपफेक वीडियो को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें उनकी आवाज और चेहरे का इस्तेमाल करके शेयरों को प्रमोट किया जा रहा है.

केडिया ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को ऐसे कंटेंट पर भरोसा न करने की सलाह दी और कहा कि वीडियो में दिख रहा चेहरा और आवाज भले ही उनकी लग रही हो, लेकिन उनकी इंग्लिश और एक्सेंट बिल्कुल अलग है.

विजय केडिया ने क्या कहा

केडिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "किसी ने मेरी फेक वीडियो बनाकर शेयरों की सलाह दी है. चेहरा मेरा है, आवाज मेरी है... लेकिन अचानक से मैं ऐसा बोल रहा हूं जैसे ऑक्सफोर्ड में पढ़ा हो और न्यूयॉर्क में पला-बढ़ा हूं! अगर कभी मुझे पर्फेक्ट इंग्लिश बोलते हुए सुनो और वेस्टर्न एक्सेंट दिखे, तो समझ जाना, यह मैं नहीं हूं."

उन्होंने निवेशकों से सतर्क रहने और फाइनेंशियल सलाह की सच्चाई जांचने की अपील की. केडिया ने कहा, "फेक वीडियो से सावधान रहें. भरोसा करने से पहले वेरिफाई कर लें, नहीं तो आपका पैसा गलत हाथों में जा सकता है."

डीपफेक बन रहा निवेशकों के लिए खतरा

डीपफेक टेक्नोलॉजी, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए असली जैसे दिखने वाले ऑडियो और वीडियो बनाती है, फाइनेंशियल वर्ल्ड के लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि धोखेबाज अब इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मशहूर हस्तियों की नकल कर रहे हैं और निवेशकों को बरगला रहे हैं.

भारतीय शेयर बाजार में विजय केडिया एक सम्मानित नाम हैं, जो अपने बेहतरीन निवेश स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब रिटेल निवेशकों को टार्गेट करके गलत जानकारी फैलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

सतर्क रहने की जरूरत

केडिया की यह चेतावनी हमें यह याद दिलाती है कि डिजिटल दुनिया में किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जांच लेना जरूरी है. खासकर, जब बात पैसों और निवेश की हो, तो और भी सावधानी बरतनी चाहिए.

कहां लगाना चाहिए पैसा

निवेश को लेकर हाल ही में विजय केडिया ने बताया कि भारत के टूरिज्म सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने इसे एक ऐसा सोने की खान बताया, जो अभी तक किसी के हाथ नहीं लगी है. केडिया ने अनुमान लगाया कि आने वाले समय में इस इंडस्ट्री की कैपेसिटी 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. 

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि भारत के टूरिज्म सेक्टर में अपार संभावनाओं के बावजूद इंफ्रास्ट्रक्चर, सेफ्टी, ट्रैवल को सुविधाजनक बनाना, हाईजिन और मार्केटिंग जैसी बड़ी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Blume Ventures Report: मिडिल क्लास की जेब खाली, अमीरों की तिजोरी भारी...गरीबों की गरीबी अभी भी जारी

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget