एक्सप्लोरर

Hyundai IPO: दो दशक बाद देश में ऑटो कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास इस समय तक डॉक्यूमेंट जमा कराएगी कंपनी

Hyundai IPO: एक इंवेस्टमेंट बैंकर ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर जो जानकारी दी है उसे जानकर देश के सबसे बड़े आईपीओ के लिए इंतजार कर रहे लोगों को खुशी मिलने वाली है.

Hyundai IPO: दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर की इंडियन यूनिट हुंडई इंडिया के आईपीओ को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है और अब इससे जुड़ी बड़ी खबर आई है. भारत के इक्विटी मार्केट में दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का इतना बड़ा आईपीओ आएगा क्योंकि इससे पहले साल 2003 में ऑटोमेकर मारुति सुजुकी का आईपीओ आया था. इस तरह 21 साल पहले मारुति के आईपीओ के बाद देश में ऑटोमेकर कंपनी के आईपीओ को लेकर बज़ बन रहा है.

आईपीओ को लेकर खबर जानें

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हुंडई इंडिया आने वाले दो हफ्तों में सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर सकती है. इस आईपीओ से जुड़ी जानकारी रखने वाले दो लोगों के मुताबिक जल्द ही इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के लिए प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा. हुंडई इंडिया का प्रस्तावित आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है और इसे 

क्या है कंपनी का प्लान

रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल करने के बाद ह्यूंडई मोटर इंडिया की भारत और विदेश में इंवेस्टर रोड शो शुरू करने की योजना है जिसे अगले महीने से अंजाम दिया जाएगा. एक इंवेस्टमेंट बैंकर ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर ये जानकारी दी है.

कब आ सकता है हुंडई का आईपीओ

DRHP फाइल होने के 60-90 दिनों के भीतर सेबी अपना अप्रूवल दे सकती है. लिहाजा अंदाजा लगाया जा सकता है कि हुंडई का आईपीओ इसी साल के सितंबर या अक्टूबर तक भारतीय शेयर बाजार में आ सकता है.

कितना हो सकता है हुंडई इंडिया के आईपीओ का वैल्यूएशन

हुंडई इंडिया के आईपीओ का वैल्यूएशन 22-28 बिलियन डॉलर का हो सकता है. आईपीओ में हुंडई अपनी 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी को बेचना चाह रही है. 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर भी आईपीओ का साइज 27 हजार करोड़ रुपये के पार निकल जाने वाला है जिसके दम पर ये भारत का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है. अभी तक देश में सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ सबसे ज्यादा वैल्यू वाला पब्लिक ऑफर है जिसका साइज करीब 21 हजार करोड़ रुपये था. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: तेजी पर खुलकर शेयर बाजार लड़खड़ाया, सेंसेक्स 76,400 के नीचे तो निफ्टी 23250 से फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget