एक्सप्लोरर

Hyundai India IPO: सबसे बड़े आईपीओ से भरेगी इन बैंकों की झोली, 40 मिलियन डॉलर की होगी कमाई

Biggest IPO in Indian Market: दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी जल्दी ही भारतीय बाजार में अपने लोकल यूनिट का आईपीओ लेकर आने वाली है, जो देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है...

भारतीय शेयर बाजार की शानदार रैली के बीच आईपीओ के बाजार में गहमागहमी बनी हुई है. बाजार में हर सप्ताह कई नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. इस बीच अब देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ भी कतार में लग चुका है, जिससे बैंकों को जबरदस्त कमाई होने वाली है.

हुंडई के आईपीओ से बैंकों को कमाई

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट बताती है कि दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई की स्थानीय इकाई के प्रस्तावित आईपीओ से बैंकों को 40 मिलियन डॉलर की जबरदस्त कमाई होने वाली है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि वाहन कंपनी प्रस्तावित आईपीओ पर परामर्श दे रहे बैंकों को फीस में 40 मिलियन डॉलर का भुगतान करने वाली है.

ये बैंक दे रहे हैं आईपीओ पर सलाह

हुंडई इंडिया घरेलू बाजार की टॉप-3 वाहन कंपनियों में से एक है. कंपनी जल्दी ही भारतीय बाजार में आईपीओ लाने वाली है, जिसके लिए उसने बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल कर दिया है. प्रस्तावित आईपीओ पर हुंडई इंडिया कई बड़े बैंकों के साथ काम कर रही है, जिनमें जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप, एचएसबीसी आदि शामिल हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन बैंकों को फीस में आईपीओ के टोटल साइज के 1.3 फीसदी हिस्से के बराबर भुगतान मिल सकता है.

इतना बड़ा हो सकता है हुंडई आईपीओ

नियामक के पास फाइल मसौदे के अनुसार, हुंडई इंडिया 2.5 से 3 बिलियन डॉलर का आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है. भारतीय करेंसी में यह साइज 20,890 करोड़ रुपये से 25 हजार करोड़ रुपये तक हो जाता है. अभी तक भारतीय बाजार में सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकॉर्ड सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के नाम दर्ज है, जो लगभग 2 साल पहले मई 2022 में करीब 21 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

अभी सेबी ने नहीं दी है ड्राफ्ट पर हरी झंडी

हुंडई इंडिया प्रस्तावित आईपीओ में 30 बिलियन डॉलर तक की वैल्यूएशन आंके जाने का प्रयास कर रही है. अभी बाजार नियामक सेबी ने हुंडई इंडिया के प्रस्तावित आईपीओ के ड्राफ्ट को मंजूरी नहीं दी है. हालांकि ये तो तय है कि यह आईपीओ जब भी आएगा, बाजार के इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ में से एक साबित होगा और रॉयटर्स की रिपोर्ट सही साबित होती है तो आईपीओ बैंकों के लिए जबरदस्त कमाई कराने वाला साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार की ऐतिहासिक रैली, 6 महीने में 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया साइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget