एक्सप्लोरर

Hyundai India IPO: टूट जाएगा एलआईसी का रिकॉर्ड, हुंडई लाएगी सबसे बड़ा आईपीओ, सेबी ने मंजूर किया ड्राफ्ट

Biggest IPO in Indian Market: दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी की लोकल यूनिट का आईपीओ जल्द खुलने वाला है. आईपीओ के प्रस्ताव को सेबी ने अपनी मंजूरी दे दी है...

भारतीय शेयर बाजार की शानदार रैली के बीच आईपीओ के बाजार में गहमागहमी कम होने का नाम नहीं ले रही है. बाजार में हर सप्ताह कई नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं और निवेशकों को कमाई करने के मौके दे रहे हैं. इस बीच अब एलआईसी का सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड टूटने जा रहा है. घरेलू बाजार के इतिहास में जल्दी ही नया सबसे बड़ा आईपीओ खुलने वाला है.

हुंडई के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई जल्दी ही अपनी लोकल यूनिट का आईपीओ लेकर आ रही है. हुंडई इंडिया के आईपीओ के प्रस्ताव को बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है. रिपोर्ट में यह दावा मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से किया गया है. हालांकि अभी न तो हुंडई ने और न ही सेबी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है.

भारतीय बाजार में टॉप-3 में आता है नाम

हुंडई इंडिया भारतीय वाहन बाजार की टॉप-3 कंपनियों में से एक है. कंपनी ने भारतीय बाजार में आईपीओ लाने के लिए करीब 3 महीने पहले बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल किया था. प्रस्तावित आईपीओ के लिए हुंडई इंडिया ने जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप, एचएसबीसी जैसे कई बड़े बैंकरों को मैनेजर बनाया है.

इतना बड़ा हो सकता है हुंडई का आईपीओ

इससे पहले रॉयटर्स ने कुछ महीने पहले अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि हुंडई इंडिया के प्रस्तावित आईपीओ का साइज 3 बिलियन डॉलर हो सकता है है. भारतीय करेंसी में यह साइज 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाता है. अभी भारतीय बाजार में सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकॉर्ड सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के नाम दर्ज है, जो लगभग 2 साल पहले मई 2022 में करीब 21 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी. मतलब हुंडई इंडिया का आईपीओ आते ही एलआईसी के नाम दर्ज सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड टूट जाएगा.

दो दशक बाद आ रहा कार कंपनी का आईपीओ

हुंडई इंडिया प्रस्तावित आईपीओ में 30 बिलियन डॉलर तक की वैल्यूएशन आंके जाने का प्रयास कर रही है. यह करीब दो दशक के बाद भारतीय बाजार में किसी कार कंपनी का आईपीओ होने वाला है. किसी कार कंपनी का आखिरी आईपीओ 2003 में आया था, जब मारुति सुजुकी शेयर बाजार पर लिस्ट हुई थी. हुंडई के ओवरऑल ग्लोबल बिजनेस के लिए भारतीय बाजार का खास महत्व है. उसे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बाद सबसे ज्यादा कमाई भारतीय बाजार से ही होती है.

ये भी पढ़ें: ये आईपीओ कर देगा पैसे डबल! ओपन होने से पहले ही जीएमपी 100 पर्सेंट के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget