एक्सप्लोरर

HUL क्वॉलिटी वॉल्स को खुद से करेगा अलग, इस रेशियो में होगा शेयर का बंटवारा

HUL-Icecream Business: FMCG कंपनी HUL के बोर्ड ने अपने आइसक्रीम बिजनेस क्वॉलिटी वॉल्स के डीमर्जर की अनुमति दे दी है. अब एक अलग एंटिटी के रूप में BSE और NSE पर इसकी लिस्टिंग होगी

HUL-Icecream Business: देश की सबसे बड़ी और पुरानी एफएमसीजी कंपनियों में से एक हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बोर्ड ने अपने आइसक्रीम बिजनेस क्वॉलिटी वॉल्स को एक अलग इंटिटी में बांटने या यूं कहे कि इसे डिमर्ज करने की मंजूरी दे दी है. बुधवार 22 जनवरी, 2025 को लिए गए इस फैसले के बाद अब बनने वाली कंपनी की BSE और NSE पर लिस्टिंग की जाएगी. 

नई कंपनी में इतनी होगी शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी

विभाजन के शर्तों के मुताबिक, एचयूएल में शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी के रेशियो में नई एंटिटी में उन्हें शेयर दिए जाएंगे. CNBCTv18 के साथ बात करते हुए कंपनी ने कहा, KWIL देश की एक लीडिंग लिस्टेड आइसक्रीम कंपनी होगी, जो बेहतर फोकस और फ्लेक्सिबिलिटी से लैस कुशल प्रबंधन के साथ ऐसी रणनीतियों को लागू करेगी, जो अपने विशिष्ट व्यवसाय मॉडल और बाजार की गतिशीलता के अनुकूल हो. इस तरह से कंपनी अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करेगी. 

क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड के डीमर्जर और लिस्टिंग के बाद इसकी पूरी शेयरहोल्डिंग सीधे HUL के शेयरधारकों के पास होगी. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने एक बयान में कहा, दुनिया का यह सबसे बड़ा आइसक्रीम बिजनेस अपने पोर्टफोलियो, ब्रांड और इनोवेशन के साथ मार्केट में आगे बना रहेगा. बता दें कि कंपनी के पास इस वक्त क्वॉलिटी वॉल्स, कॉर्नेटो और मैग्नम जैसे आइसक्रीम ब्रांड हैं. 

अब कॉस्मेटिक ब्रांड Minimalist को खरीदेगी HUL 

31 मार्च, 2024 को खत्म हुए साल में कंपनी के आइसक्रीम बिजनेस का टर्नओवर 1,595 करोड़ रुपये था, जो इस दौरान कंपनी के कुल कारोबार का 2.7 परसेंट है. HUL बोर्ड ने कॉस्मेटिक ब्रैंड 'Minimalist' को खरीदने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखा दी है. स्किन केयर से लेकर हेयर फॉल और एंटी एजिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी की 95 परसेंट हिस्सेदारी HUL 2,955 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदेगी. कंपनी ने तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) के नतीजों को भी जारी करते हुए 3,001 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने की भी बात कही है, जो पिछले साल इसी तिमाही में हुई कमाई 2519 करोड़ रुपये से अधिक है. 

कंपनी का रेवेन्यू

कंपनी के रेवेन्यू में साल-दर-साल 1 परसेंट की मामूली बढ़त देखी गई है, जो बढ़कर 15,408 करोड़ रुपये हो गई है. यह अनुमानित 15,600 करोड़ से 1.2 परसेंट कम है. कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 1 परसेंट बढ़कर 3,570 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो अनुमानित 3,600 करोड़ से कुछ कम है. जबकि EBITDA मार्जिन 23.15 रहा. HUL के शेयर बुधवार को 0.021 2,340 रुपये के भाव पर बंद हुए. 

ये भी पढ़ें:

पैसे लेकर फ्लैट के लिए बार-बार घुमाता रहा बिल्डर, ग्राहक ने RERA में कर दी शिकायत; फिर जो हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget