एक्सप्लोरर

Home Loan EMI के बोझ के तले दबे जा रहे हैं? इन तरीकों से कम करें मंथली किस्त

होम लोन लेने के बाद कोशिश करें कि एक समय के बाद थोड़ा प्री-पेमेंट भी कर दें. प्री-पेमेंट करने का फायदा ये होगा कि आपकी ओर से चुकाया जा रहा लोन का अमाउंट कम हो जाएगा.

नई दिल्ली: अपना घर होने की चाह हर किसी की होती है. इंसान अपनी जिंदगी में ये जरूर अपेक्षा करता है कि लाइफ में उसका खुद का घर हो. हालांकि घर बनाने या खरीदने में एक मोटी पूंजी खर्च करनी पड़ती है. ऐसे में जिन लोगों के पास एक वक्त में बड़ी पूंजी नहीं होती है तो वो घर के लिए लोन का सहारा भी लेते हैं. होम लोन लंबे वक्त के लिए लिया जाता है और कई बार इसी होम लोन की किस्त भारी लगने लगती है. लेकिन कुछ तरीकों से आप अपने होम लोन की किस्त में कमी ला सकते हैं.

ज्यादा डाउन पेमेंट लोन उपलब्ध कराने वाले संस्थान प्रॉपर्टी के बाजार मूल्य के हिसाब के लोन मुहैया करवाती है. वहीं होम लोन लेने से पहले कोशिश करें कि अधिक से अधिक डाउन पेमेंट करें. दरअसल, जितना ज्यादा डाउन पेमेंट प्रॉपर्टी के लिए करेंगे, उतना कम लोन लेना होगा. इसका फायदा ये होगा कि कम लोन पर किस्त भी कम होगी और उस पर जाने वाला ब्याज भी कम होगा. इसका एक फायदा ये भी है कि अगर प्रॉपर्टी के बाजार मूल्य से जितना कम लोन का आवेदन करेंगे तो लोन मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.

प्री-पेमेंट होम लोन लेने के बाद कोशिश करें कि एक समय के बाद थोड़ा प्री-पेमेंट भी कर दें. प्री-पेमेंट करने का फायदा ये होगा कि आपकी ओर से चुकाया जा रहा लोन का अमाउंट कम हो जाएगा और लोन की समयावधि का फिर से निर्धारण किया जा सकता है. वहीं प्री-पेमेंट करने पर लोन की किस्त, उस पर चुकाए जा रहे ब्याज में भी कमी आती है. अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्री-पेमेंट का समय और राशि का निर्धारण किया जा सकता है.

होम लोन देने वाली कंपनी में बदलाव कई बार ऐसा होता है कि आप होम लोन ऊंची ब्याज दर पर ले लेते हैं और कुछ वक्त बाद ब्याज की दरों में गिरावट आ जाती है लेकिन आपके जरिए लिए गए लोन की ब्याज दर फिक्स होने के कारण उसमें कोई बदलाव नहीं आता है. ऐसे में आप होम लोन लेने के बाद अपनी मौजूदा होम लोन कंपनी में बदलाव कर दूसरी कंपनी की तरफ मूव कर सकते हैं. इस स्थिति में होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर विचार किया जा सकता है. जो कंपनी बढ़िया ब्याज देर की पेशकश करे उसको होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करके बड़ी राशि की बचत कर सकते हैं. हालांकि ऐसे करने से पहले ब्याज दर, मासिक किस्त और अपने फायदे-नुकसान की अच्छे से तुलना कर लें.

ऑफर होम लोन लेते वक्त होम लोन के लिए मौजूदा ऑफर की जांच कर लें. अलग-अलग कंपनियां होम लोन पर समय-समय पर ऑफर देती रहती है. इन ऑफर के जरिए भी होम लोन की किस्त में कमी लाई जा सकती है.

लोन में भागीदार अगर होम लोन की किस्त ज्यादा लग रही है तो इसके लिए ज्वॉइंट होम लोन पर भी विचार किया जा सकता है. ज्वॉइंट होम लोन के तहत आवेदकों की आमदनी देखी जाती है और उसके हिसाब से लोन का निर्धारण किया जाता है. कई लोन देने वाली कंपनियां महिला सह-आवेदकों को रियायती ब्याज दरों पर भी लोन मुहैया करवाती है.

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में बढ़ी ऑनलाइन शॉपिंग, 12 महीने में 49% लोगों की पहली पसंद बने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म- सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget