एक्सप्लोरर

SBI Fraud Alert: अगर मानेंगे एसबीआई की ये 10 बात, तो कभी न होंगे ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार

Digital Banking Fraud: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को धोखाधड़ी का शिकार होने से बचने का तरीका बताया है. ये तरीके आपके बड़े काम के साबित हो सकते हैं...

डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ बैंकिंग फ्रॉड के मामले भी तेज हुए हैं. आए दिन तरह-तरह के फ्रॉड के मामले सामने आते रहते हैं. एक ताजा मामले में अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर नागपुर के एक व्यक्ति को करीब 10 लाख रुपये का चूना लगा दिया. इस तरह के मामले अक्सर होते रहते हैं. इसे लेकर एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है और फ्रॉड का शिकार होने से बवने के तरीकों के बारे में बताया है.

ताजा मामले में 10 लाख की ठगी

सबसे पहले उक्त घटना के बारे में बताते हैं. उस मामले में ठग ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया. उसने ग्राहक को बताया कि वह बैंकिंग फ्रॉड से बचाने का काम करता है. बातों-बातों में उसने पीड़ित से डेबिट कार्ड और बैंक अकाउंट के डिटेल्स ले लिए. उसके बाद ठग ने पीड़ित के बैंक अकाउंट से 9.66 लाख रुपये उड़ा लिए.

इस तरह से बनाते हैं शिकार

यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है. मासूम लोगों को निशाना बनाने वाले ये ठग तरह-तरह के तिकड़म भिड़ाते रहते हैं. कभी ये ग्राहकों को लोभ में फंसाते हैं तो कई बार उनके डर का दोहन करते हैं. कई ऐसे मामले आए हैं जिनमें पीड़ितों ने लोभ में आकर ओटीपी शेयर कर दिया. कई मामलों में लोगों ने खुद ही अपनी बैंकिंग डिटेल्स की जानकारी दे दी.

एसबीआई ने बताए काम के उपाय

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने इसे देखते हुए ग्राहकों को सावधान किया है. साथ ही एसबीआई ने बैंकिंग फ्रॉड से खुद को बचाने के कुछ उपायों के बारे में भी बताया है... आइए जानें कि ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को कैसे बचाएं:

  1. बैंक की वेबसाइट पर डाइरेक्ट विजिट करें. किसी अन्य साइट पर या ईमेल के लिंक से वेबसाइट ओपन न करें.
  2. फ्रॉड या क्लोन वेबसाइट की परख करने के लिए डोमेन नेम और यूआरएल को अच्छे से देखें.
  3. पासवर्ड या पिन मांगने वाले किसी भी ईमेल को एंटरटेन न करें. उसकी जानकारी बैंक को दें.
  4. बैंक या पुलिस कभी भी आपसे बैंकिंग या कार्ड के डिटेल्स नहीं मांगती हैं.
  5. साइबर कैफे या शेयर्ड पीसी से अपने अकाउंट में लॉग इन न करें.
  6. अपने पीसी व लैपटॉप को अपडेट रखें. इससे वायरस अटैक के चांसेज कम होंगे.
  7. अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर फाइल एंड प्रिंटिंग शेयर को डिसेबल करें.
  8. इस्तेमाल नहीं कर रहे हों तो पीसी को लॉग ऑफ करें.
  9. ब्राउजर में बैंकिंग के लॉग इन डिटेल्स को सेव न करें.
  10. अपने बैंकिंग अकाउंट और ट्रांजेक्शन को चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: बस कर लीजिए ये एक काम और भूल जाइए रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापे की सारी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget