एक्सप्लोरर

Old Age Home in India: बस कर लीजिए ये एक काम और भूल जाइए रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापे की सारी टेंशन

After Retirement Plan: आपने शायद कभी सीनियर लीविंग होम के बारे में नहीं सुना हो. अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन के बारे में सोच रहे हैं, तो सीनियर लीविंग होम के बारे में आपको जानना चाहिए...

बुढ़ापा और मौत, दो ऐसे सच हैं, जिसका सामना हर कोई करता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, लोगों के काम करने की क्षमता कम होती जाती है और अंत में एक समय व्यक्ति रिटायर हो जाता है. उसके बाद उम्र के साथ रहन-सहन से लेकर आदमी की जरूरतें बदल जाती हैं. अभी के समय में एकल परिवार के चलन से चीजें और मुश्किल हो गई हैं. यही कारण है कि भारत में अब सीनियर लीविंग होम का कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहा है.

बढ़ रही है देश में बुजुर्गों की आबादी

आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. 60 साल की उम्र पार कर चुके लोग सीनियर सिटीजन या बुजुर्ग कहलाते हैं. साल 1950 के बाद से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है. 2001 की जनगणना के अनुसार, देश में करीब 7.6 करोड़ सीनियर सिटीजन थे, जो साल 2011 में बढ़कर 10.4 करोड़ पर पहुंच गए. यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) के मुताबिक, यह आंकड़ा साल 2025 तक 17.3 करोड़ और साल 2050 तक बढ़कर लगभग 24 करोड़ होने का अनुमान है. कुल आबादी में सीनियर सिटीजन की हिस्सेदारी साल 2015 में 8 फीसदी से बढ़कर साल 2050 में 19 फीसदी हो जाएगी.

अभी इतना बड़ा है सीनियर लिविंग होम्स का बाजार

देश में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीनियर लीविंग होम या रिटायरमेंट होम का कॉन्सेप्ट लाया गया है. साल 2000 के बाद रिटायरमेंट होम्स ने रफ्तार पकड़ी है. मार्केट रिसर्च एंड एडवाइजरी फर्म Mordor Intelligence की एक स्टडी के मुताबिक, मौजूदा वर्ष यानी साल 2023 में सीनियर लिविंग होम्स का मार्केट साइज करीब 10 अरब डॉलर है. इसके साल 2028 तक हर साल करीब 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है.

सीनियर लिविंग होम्स में इन चीजों का ख्याल

रेगुलर हाउसिंग यानी आम लोगों के लिए बनने वाले मकान शहर के सेंटर में होते हैं, जबकि बुजुर्गों के लिए बनने वाले सीनियर लिविंग होम पॉल्यूशन और ट्रैफिक से दूर शहर के बाहरी इलाके यानी Outskirts में बनाए जाते हैं. हिल स्टेशन भी इस तरह के घरों के लिए अच्छे डेस्टिनेशन हैं. सीनियर लिविंग होम 55 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के रहने के लिए है. कुछ मामलों में यह एज 50 वर्ष हो सकती है. हालांकि, आप किसी भी उम्र में रिटायरमेंट होम खरीद सकते हैं, लेकिन आप इसमें 55 साल की उम्र के बाद ही शिफ्ट हो पाएंगे. तब तक के लिए इसे किराए पर उठा सकते हैं. रेगुलर हाउसिंग के मुकाबले सीनियर लिविंग होम में फैसिलिटी का सबसे बड़ा अंतर होता है. घर को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि बुजुर्ग व्यक्ति उसमें रखें हर चीज तक आसानी से पहुंच सके.

इस तरह बनते हैं सीनियर लिविंग होम्स

सीनियर लिविंग होम को पुराने ओल्ड ऐज होम जैसा न सोचें, जहां बूढ़े और अकेले लोग बुरी हालत में रहते थे. आज के रिटायरमेंट होम्स शानदार कॉम्प्लेक्स हैं, जहां फूड, हाउस कीपिंग, हेल्थकेयर और सिक्योरिटी का पूरा ख्याल रखा जाता है. इनमें डाइनिंग यानी खाने-पीने, मेड और क्लिनिंग सर्विस, घर और कॉमन एरिया में न फिसलने वाले टाइल्स, होल्डिंग बार और रैम्प, ग्रॉसरी स्टोर, धार्मिक स्थल जैसे मंदिर और टैरेस गार्डन जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

सीनियर लिविंग होम्स के फीचर्स

मेडिकल, वेलनस और एक्टिविटी सर्विस की बात करें तो एंबुलेंस, बेसिक क्लीनिक, योग एवं मेडिटेसन सेंटर, सीनियर सिटीजन फ्रैंडली हेल्थ क्लब या जिम, डाइटिशियन एंड न्यूट्रिशनिस्ट की सर्विस और थियेटर जैसी सर्विसेज मिलती हैं. बढ़ते क्राइम रेट को देखते हुए 24 घंटे सिक्योरिटी और CCTV मॉनिटरिंग है. हर प्रोजेक्ट में सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं.

दक्षिण भारत में तैयार हुआ बाजार

भारत में दक्षिणी शहर जैसे बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोयम्बटूर सीनियर लिविंग होम्स के केंद्र  हैं. इसके बाद पश्चिमी और उत्तरी शहरों का नंबर आता है. इस तेजी की वजह खुशनुमा मौसम, बेहतर कनेक्टिविटी और अच्छी हेल्थकेयर सेवाएं हैं. सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट्स में दक्षिणी शहरों की हिस्सेदारी 70 फीसदी से अधिक है.

इन शहरों में भी सीनियर लिविंग होम्स

जितने भी मेट्रो शहर यानी महानगर है वहां आपको रिटायरमेंट होम मिल जाएंगे. इनमें दिल्ली-NCR, मुंबई, चेन्नई, पुणे और उसके पास स्थित हिल स्टेशन लवासा, जयपुर, कोयम्बटूर, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं. देहरादून, ऋषिकेश, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, भोपाल और वडोदरा में भी आप सीनियर लिविंग होम देख सकते हैं. देश में कई और शहरों में भी इस तरह के घर मौजूद हैं.

इतनी है सीनियर लिविंग होम्स की कीमत

80 फीसदी सीनियर लिविंग होम्स की कीमत 40 लाख से शुरू होकर 1 करोड़ रुपये तक जाती है. लग्जरी रिटायरमेंट होम की संख्या काफी कम है, जिनकी कीमत ढाई करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक है. घर की कीमत प्रोजेक्ट की लोकेशन और उसमें मिलनी वाली सुविधाओं के हिसाब से तय होती है. रियल एस्टेट से जुड़े जानकारों का मानना है कि आने वाले वक्त में इस तरह के घरों की पहुंच टियर-2 और छोटे शहरों तक होगी...

ये भी पढ़ें: अगर खरीदना चाहते हैं सस्ते में घर, बैंक कर सकते हैं आपकी इस तरह मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget