एक्सप्लोरर

Investment Plans: हर रोज करें बस इतनी बचत, कुछ ही सालों में बन जाएंगे करोड़पति

PPF Vs Mutual Fund: संपत्ति बनाने के लिए बचत जरूरी है, लेकिन बिना सही से निवेश किए बचत का भी कोई खास फायदा नहीं है. अच्छे से निवेशक करना आपको कुछ सालों में करोड़पति बना सकता है...

भविष्य को सुरक्षित और परेशानियों से मुक्त बनाने के लिए बचत करना जरूरी है. हालांकि सिर्फ बचत करना ही पर्याप्त नहीं होता है. समय के साथ बड़ा फंड तैयार करने के लिए बचत के पैसों को अच्छे से निवेश करना ज्यादा जरूरी है, वर्ना आपके बचाए पैसे की वैल्यू धीरे-धीरे कम होती जाती है. अगर आप सही से अपने बचाए पैसों को निवेश करते हैं तो कुछ ही सालों में आप करोड़पति बन सकते हैं.

दरअसल अलग-अलग लोगों के जीवन के लक्ष्य अलग होते हैं, लेकिन जीवन के बड़े लक्ष्य चाहे वह घर खरीदना हो या बच्चों की पढ़ाई, नई गाड़ी लेनी हो या रिटायरमेंट का प्लान... अच्छा फंड होना जरूरी है. हालांकि अलग-अलग लक्ष्यों के हिसाब से लोगों के इन्वेस्टमेंट करने और सेविंग्स के तरीके बदल जाते हैं. कई लोगों को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न की चाह होती है और वे रिस्क की परवाह नहीं करते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिनके लिए रिस्क बड़ा फैक्टर है और इस तरह के लोग कम रिटर्न के बाद भी सुरक्षित माध्यमों को तरजीह देते हैं.

आप इनमें से किसी भी कैटेगरी के हों, आपके पास करोड़ों का फंड तैयार करने का विकल्प मौजूद है. हां, बस इसमें लगने वाला समय ज्यादा या कम हो सकता है. दोनों तरीकों के एक-एक उदाहरण की बात करें तो अधिक रिटर्न देने के मामले में म्यूचुअल फंड लोगों के लिए पसंदीदा है, तो सुरक्षित माध्यमों में पीपीएफ सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में क्या फर्क है, दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद हैं और किस स्कीम से आप जल्दी करोड़पति बन सकते हैं...

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

यह फ्यूचर के लिए सेविंग करने में मदद करने के साथ ही टैक्स की भी बचत कराता है. पीपीएफ के इन्वेस्टर्स को डिपॉजिट पर ब्याज मिलता है और ब्याज से होने वाली कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगता है. पीपीएफ स्कीम के कुछ फायदे इस प्रकार हैं:

  • गवर्नमेंट से सिक्योर्ड
  • सेक्शन 80C के तहत टैक्स से छूट
  • 500 रुपये भी जमा करने की सुविधा
  • ब्याज से तय इनकम

म्यूचुअल फंड

इसमें इन्वेस्टर अपना पैसा डालता है, जिसे प्रोफेशनल लोग मैनेज करते हैं. स्कीम के सभी इन्वेस्टर्स के पैसे को प्रोफेशनल लोग अपने हिसाब से कई जगहों पर लगाते हैं. म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने के ये फायदे हैं:

  • अधिक रिटर्न
  • फंड को प्रोफेशनल मैनेज करते हैं
  • एसआईपी के साथ ही लम्प सम्प के विकल्प
  • छोटी रकम से भी शुरुआत की सुविधा

अब एक बात मान लीजिए कि आप हर महीने 10,000 रुपये यानी डेली करीब 330 रुपये इन्वेस्ट कर करोड़पति बनना चाहते हैं. पहले पीपीएफ के मामले में इसे समझ लेते हैं. पीपीएफ पर अभी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. पीपीएफ पर रिटर्न घटता-बढ़ता रहता है. फिर भी मान लेते हैं कि औसत ब्याज 7.5 फीसदी रहता है. इस स्थिति में आपको करोड़पति बनने में 27 साल लग जाएंगे.

म्यूचुअल फंड के मामले में बड़े आराम से 10-12 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है. यह कम्पाउंडिंग का भी फायदा देता है. यहां अगर आप हर महीने 10,000 रुपये लगाते हैं और रिटर्न 12 फीसदी मान लेते हैं तो आप 20-21 साल में करोड़पति बन जाएंगे. ध्यान देने वाली बात है कि यह न सिर्फ पीपीएफ से पहले करोड़पति बना सकता है, बल्कि इसमें इन्वेस्टमेंट की मूल राशि भी कम रहती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: ब्याज दरें बढ़ने से सरकार को फायदा, खजाने में ऐसे आ रहा है ‘मोटा पैसा’!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget