एक्सप्लोरर

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के लिए ऐसे खुलवाएं सुकन्या समृद्धि योजना में खाता, जमा राशि पर खुलकर मिलेगा रिटर्न

Sukanya Samriddhi Yojana: बच्चियों के बेहतर भविष्य का ख्याल रखते हुए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की, जिसमें 15 साल की जमा राशि पर भारी रिटर्न मिलेगा.

Sukanya Samriddhi Yojana Scheme: माता-पिता बच्चों को अपनी क्षमता के हिसाब से हर वो चीज दिलाना चाहते हैं, जिनके वे हकदार हैं. लेकिन महंगाई के इस दौर में उनकी ये ख्वाहिश कई बार पूरी नहीं हो पाती है. आज के समय में स्कूल की फीस से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई महंगी होती जा रही है. ऐसे में बच्चों के सुनहरे भविष्य का ख्याल रखते हुए पहले से ही सोच-समझकर निवेश करने की आवश्यकता है. 

सुकन्या समृद्धि में 15 साल तक पैसा होता है जमा 

सरकार बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए साल 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की शुरुआत की. यह एक विशेष जमा योजना है, जिसका मकसद बच्चियों की पढ़ाई और शादी के लिए आर्थिक रूप से उनके माता-पिता की सहायता करना है. मैच्यूरिटी के समय इसकी मूल राशि और इस पर मिलने वाला इंटरेस्ट दोनों टैक्स फ्री है.

योजना का लाभ उठाने के लिए डाकघर या HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आवेदन कर सकते हैं. 10 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के लिए माता-पिता इस योजना में निवेश कर सकते हैं.

इसमें निवेश करने के लिए सालाना न्यूनतम राशि 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये हैं. इसमें 15 साल तक पैसा जमा किया जा सकता है. हालांकि, लॉक-इन पीरियड 21 साल है. यानी कि जमा राशि 21 साल बाद मैच्योर होगी. अगर खाताधारक (बच्ची) की शादी मैच्योरिटी पीरियड से पहले ही हो जाती है, तो इस स्थिति में अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. 

डिफॉल्ट अकाउंट को ऐसे करें एक्टिव

योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इसमें एक ही बच्ची के नाम पर एक खाता और एक ही परिवार की दो अलग-अलग बच्चियों के लिए दो खाता खोल सकते हैं. हालांकि, जुड़वां या तीन लड़कियों के मामले में दो से अधिक खाता खोल सकते हैं.

अगर कोई साल में न्यूनतम 250 रुपये भी खाते में नहीं जमा करा पाता है, तो अकाउंट को डिफॉल्ट माना जाएगा. इसे फिर से एक्टिव करने के लिए खाता खोलने के 15 साल के भीतर 250 रुपये व जितने भी समय तक आप सालाना पैसा नहीं भर पाए हैं उसके लिए अतिरिक्त 50-50 रुपये देने होंगे. 

जमा राशि पर मिलेगा भारी रिटर्न

इस पर ब्याज दर किसी भी फिक्स्ड डिपोजिट के मुकाबले सबसे अधिक है. इस साल अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में योजना के तहत 8.2 फीसदी तक रिटर्न दिया गया है. अगर आप इस स्कीम में 15 साल तक हर महीने 3,000 रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 1,43,642 रुपये मिलेंगे. इसका मतलब है कि 15 साल में 45,000 तक के कुल निवेश से 98,642 का रिटर्न मिलेगा.

PF Amount Withdrawal: इमरजेंसी में कैसे निकालें प्रॉविडेंट फंड का पैसा, पढ़ें A टू Z पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
E20 पेट्रोल का नया संकट, क्या ईंधन के चक्कर में महंगी हो जाएगी आपकी थाली?
E20 पेट्रोल का नया संकट, क्या ईंधन के चक्कर में महंगी हो जाएगी आपकी थाली?
मजदूरों के PAN-आधार से खोले 37 खाते, बैंक मैनेजर्स ने की 7.3 करोड़ की ठगी
मजदूरों के PAN-आधार से खोले 37 खाते, बैंक मैनेजर्स ने की 7.3 करोड़ की ठगी
ट्रंप का यू-टर्न, कई सामानों पर खत्म किया 50% टैरिफ, क्यों बदला फैसला?
ट्रंप का यू-टर्न, कई सामानों पर खत्म किया 50% टैरिफ, क्यों बदला फैसला?

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget