एक्सप्लोरर

खराब क्रेडिट स्कोर वाले पर्सनल लोन के लिए कैसे करें अप्लाई? बड़े काम के हैं ये टिप्स

Personal Loan: इमरजेंसी के वक्त पर्सनल लोन लेने का विकल्प उन लोगों के पास सीमित रह जाता है, जिनका क्रेडिट स्कोर खराब होता है. हालांकि, इस दौरान लोन के लिए अप्लाई करने के कई तरीके हैं.

Personal Loan: जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, कब कौन सी मुसीबत सामने आ जाए कोई बता नहीं सकता. इमरजेंसी के वक्त अचानक पैसे की जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन मददगार साबित होता है. हालांकि, कई बार क्रेडिट स्कोर खराब होने के चलते लोन अप्रूव होने में दिक्कतें आती हैं. खराब क्रेडिट स्कोर के चलते बैंक आपको एक रिस्की कस्टमर के तौर पर देखता है और लोन देने में हिचकिचाता है. हम यहां आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके चलते आप खराब क्रेडिट स्कोर होते हुए भी पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

क्या होता है क्रेडिट स्कोर? 

क्रेडिट स्कोर 300-900 के बीच 3 अंकों का डिजिट है, जो यह दिखाता है कि आपने पिछले लोन का भुगतान कितनी जिम्मेदारी के साथ किया है. आमतौर पर 650 से कम स्कोर को खराब माना जाता है, लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि कम स्कोर का मतलब यह नहीं कि आपको लोन मिलेगा ही नहीं, बल्कि यह लोन मिलने के विकल्पों को सीमित कर देता है. ऐसे में अगर क्रेडिट स्कोर खराब भी है, तो भी इमरजेंसी लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है. 

लोन अप्रूव होने की संभावनाओं को ऐसे बनाएं बेहतर

  • सबसे पहले अपने इनकम प्रोफाइल को स्ट्रॉन्ग बनाए. बैंक को दिखाए कि आपके पास एक स्टेबल इनकम सोर्स है. यानी कि खराब क्रेडिट स्कोर होते हुए भी आप समय पर लोन चुकाने के काबिल हैं. इससे लोन अप्रूव होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • सिक्योर लोन का ऑप्शन चुनें. इससे लोन अप्रूव होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. जब भी गारंटी के तौर पर बैंक के पास लोन के बदले कुछ जमा कराते हैं, तो इससे बैंक को इतना भरोसा हो जाता है कि यह बिना किसी चूक के समय पर लोन लौटा देगा. 
  • कम अमाउंट के लोन के लिए अप्लाई करें. यह लेंडर के लिए कम रिस्की होता है और इससे आपके लोन अप्रूव होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं. 
  • खराब क्रेडिट स्कोर वाले इमरजेंसी के वक्त पर्सनल लोन लेने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को गारंटर के तौर पर चुनें, जिसका क्रेडिट स्कोर अच्छा है. इससे लोन मिलने की संभावनाएं बेहतर हो जाती हैं. 
  • सबसे जरूरी बात है कि अगर आपका बकाया है या बिल पेमेंट करना भूल गए हैं, तो लोन के लिए अप्लाई करने से पहले उसे चुकाएं. इससे आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ सकता है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

इस साल सबकी बढ़ेगी सैलरी, नौकरियां भी खूब मिलेंगी, रिपोर्ट में हुआ गजब का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget