एक्सप्लोरर

पांच साल में जबरदस्त 46% की उछाल, जानें अक्षय तृतीया पर कैसी होती है गोल्ड की चाल

Gold On Akshaya Tritaya: अक्षय तृतीया का खास मौका है और ऐसा भारतीय समाज की मान्यता है कि इस दिन लोग आभूषण की खूब जमकर खरीदारी करते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, अक्षय तृतीया के मौके पर करीब 16 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है.

Gold On Akshaya Tritiya: आभूषण संपन्नता का प्रतीक माना जाता है. शादी-ब्याह हो या फिर कोई भी अन्य शुभ काम उसमें इसकी जरूर आवश्यकता होती है. इसके अलावा, ये भी माना जाता है कि बुरे वक्त में ये लोगों के काफी काम आता है. लेकिन, लोग अक्सर शुभ मुहूर्त पर खरीदना पसंद करते हैं. आज अक्षय तृतीया का खास मौका है और भारतीय समाज में ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोग आभूषण की खूब जमकर खरीदारी करते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, अक्षय तृतीया के मौके पर इस बार करीब 16 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है.

गोल्ड की सबसे ज्यादा खरीदारी या तो शादी ब्याह या फिर अक्षय तृतीया और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करीब होती है. यही वजह है कि इन दिनों में इसकी कीमत में काफी तेजी रहती है. अभी हफ्ते भर पहले 22 अप्रैल को सोने की कीमत करीब एक लाख रुपये के पार कर गई थी, जो एतिहासिक बढ़ोतरी थी.

पिछले पांच साल में 46% बढ़ी कीमत

लेकिन अगर अक्षय तृतीया के मौके पर पिछले पांच सालों की कीमत पर गौर करें तो पाएंगे कि आज यानी 20 अप्रैल 2025 को सोना करीब 94 रुपये के ऊपर बिक रहा है तो वहीं ये पिछली बार अक्षय तृतीया के दिन यानी 10 मई 2024 को 72,727 रुपये के भाव से बिक रहा था. यानी सोने पर सिर्फ एक साल में 21.98 प्रतिशत का रिटर्न मिल गया होता.

ठीक इसी तरह अगर किसी ने 22 अप्रैल 2023 को सोने में इन्वेस्ट किया होता तो उसे 17.35 प्रतिशत का फायदा हुआ होता.  इसके अलावा, 2020 की बात करें तो उस समय गोल्ड 46,527 रुपये की दर से बिक रहा था, यानी पांच साल में इसमें 45.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में इस वक्त वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते भी सोने में ये भारी इजाफा देखने को मिल रहा है.

16 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

गोल्ड की कीमतों में तेज उछाल के बीच अक्षय तृतीया के शुभ दिन घरेलू आभूषण बाजार में सोने और चांदी की खरीदारी में 'मिलाजुला रुख' देखने को मिलेगा. ऐसा कहना है कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का. कैट ने  मंगलवार को अपने अनुमान में कहा. जबकि अखिल भारतीय आभूषण एवं स्वर्णकार महासंघ के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने 30 अप्रैल को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया पर 16,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया है.

 कैट ने एक बयान में कहा, ''इस साल अक्षय तृतीया से पहले देश भर के आभूषण बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण हाल के हफ्तों में सोने की कीमतों में तेज उछाल है.'' फिलहाल सोने की कीमतें एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी हैं, जबकि पिछले साल अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत 73,500 रुपये थी.  इसी तरह, चांदी के दाम 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें: गहनों के दाम पूछकर दुकान से निकल जा रहे ग्राहक, शादियों के सीजन में सोने की खरीदारी बनी आफत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget