एक्सप्लोरर

Housing Demand: सस्ते घर की डिमांड में आई कमी, करोड़ों के मकान खरीद रहे भारतीय

Affordable Homes: देश में सस्ते घरों की बिक्री लगातार कम होती जा रही है. इसके ठीक उलट 75 लाख से महंगे मकानों की डिमांड में तेज उछाल आ रहा है.

Affordable Homes: देश का हाउसिंग सेक्टर साल 2023 से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. घरों की डिमांड 2024 में भी उछाल पर है. इस साल जनवरी से मार्च के बीच देश के टॉप 8 शहरों में घरों की बिक्री में 41 फीसदी का उछाल आया है और यह 1,20,640 यूनिट के आंकड़े पर पहुंच गई है. पिछले साल की समान अवधि में यही आंकड़ा 85,840 यूनिट रहा था. नए ट्रेंड में देखने को मिला है कि सस्ते घरों की डिमांड तेजी से कम हुई है. लोग अब बड़े घरों की तरफ रुख कर रहे हैं. 

45 लाख रुपये तक के घरों की बिक्री घटी 

हाउसिंग ब्रोकरेज कंपनी प्रॉप टाइगर के आंकड़ों के अनुसार, देश के बड़े शहरों में 45 लाख रुपये तक के घरों की बिक्री लगभग 22 फीसदी तक घटी है. पिछले साल की समान अवधि में इन घरों की बिक्री कुल सेल्स में लगभग 48 फीसदी थी. जनवरी से मार्च 2024 के बीच बिके 1,20,640 घरों में से 25 लाख रुपये तक के घरों का आंकड़ा सिर्फ 5 फीसदी है. यह पिछले साल की समान अवधि में लगभग 15 फीसदी था. इसके बाद 25 से 45 लाख रुपये तक के घरों की कैटेगरी में बिक्री कुल सेल में लगभग 17 फीसदी रही है, जो कि पिछले साल के जनवरी-मार्च के दौरान 23 फीसदी थी. 

1 करोड़ रुपये से महंगे घरों की बिक्री में तेज उछाल 

रिपोर्ट के अनुसार, कोविड 19 के बाद से लोगों को बड़े घर की जरूरत महसूस होने लगी थी. इसलिए पिछले काफी समय से लोग बड़े घर ही खरीदना चाह रहे हैं. साल 2024 की पहली तिमाही के दौरान 1 करोड़ रुपये से ज्यादा महंगे घरों की बिक्री 37 फीसदी रही है. साल 2023 की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 24 फीसदी रहा था. हालांकि, 45 से 75 लाख रुपये तक के घरों की बिक्री इस अवधि में 26 फीसदी रही, पिछले साल की समान अवधि में भी बिक्री का यह आंकड़ा समान ही रहा था. इसके बाद 75 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के घरों की बिक्री पिछले साल के 12 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गई है.

1,10,880 करोड़ रुपये के घर बिक गए 

इस रिपोर्ट में दिल्ली एनसीआर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन (MMR) और पुणे शामिल हैं. दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं. उधर एमएमआर में ठाणे और नवी मुंबई के बिक्री आंकड़े शामिल किए गए हैं. जनवरी से मार्च के दौरान बिके कुल घरों का मूल्य 1,10,880 करोड़ रुपये रहा.

ये भी पढ़ें 

Megha Engineering: किसान के बेटे का डायमंड जैसे घर तक का सफर, कुछ ऐसी है मेघा इंजीनियरिंग के मालिक की कहानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget