एक्सप्लोरर

Homebuyer's Refund: घर खरीदारों के रिफंड का सिस्टम होगा आसान, सरकार ने कहा- ये काम करें रेरा

Housing Ministry on Refund: देश भर में लाखों घर खरीदार डेवलपरों के डिफॉल्ट से परेशान हो रहे थे और समय पर रिफंड नहीं मिलने की शिकायतें कर रहे थे...

डेवलपरों की गड़बड़ी से परेशान होने वाले घर-खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर है. अब डेवलपरों के डिफॉल्ट करने की स्थिति में घर खरीदारों को आसानी से रिफंड मिल सकेगा. इसके लिए हाउसिंग मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों के रेरा को नई एडवाइजरी जारी की है.

गुजरात मॉडल को अपनाने की सलाह

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाउसिंग मिनिस्ट्री के द्वारा सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा को रिकवरी मेकानिज्म बनाने के लिए कहा गया है. इसके लिए मंत्रालय ने सभी रेरा को एडवाइजरी में कहा है कि वे गुजरात रेरा की तर्ज पर रिकवरी के अपने नियमों के तहत मेकानिज्म बनाएं. रेरा को रिकवरी ऑफिसर नियुक्त करने के लिए भी कहा गया है.

मंत्रालय को 3 रेरा से मिले सुझाव

इससे पहले मंत्रालय ने छह राज्यों तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक के रेरा से इस संबंध में सलाह मंगाया था. छहों रेरा को कहा गया था कि वे रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट के तहत जारी किए गए रिकवरी के आदेशों का प्रभावी तरीके से व समय से अनुपालन सुनिश्चित करने के तरीकों का सुझाव दें. मंत्रालय को तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र रेरा से सुझाव प्राप्त हुए थे.

समय से रिफंड मिलने की बढ़ी उम्मीद

मंत्रालय ने तीनों सुझावों पर विचार करने के बाद अब ये एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरात रेरा के मॉडल को अपनाने के लिए कहा गया है. हाल ही में सेंट्रल एडवाइजरी काउंसिल के तहत बनाई गई उप-समिति की दूसरी बैठक हुई थी, उसमें मंत्रालय ने गुजरात मॉडल को अपनाए जाने की बात कही. इस रिकवरी मेकानिज्म से घर खरीदारों को समय से रिफंड मिलना सुनिश्चित होने की उम्मीद की जा रही है.

परेशान हो रहे थे घर खरीदार

मंत्रालय को इस तरह की कई शिकायतें मिली थीं कि रेरा के ऑर्डर के बाद भी घर खरीदारों को समय से रिफंड नहीं मिल पा रहा है. देश भर में घर खरीदार ऑर्डर के बाद भी रिफंड नहीं मिल पाने से परेशान हो रहे थे. घर खरीदार डिफॉल्ट करने वाले डेवलपरों से रिकवरी ऑर्डर के बाद भी रिफंड मिलने में देरी की शिकायतें कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: पीछे छूटा हिंडनबर्ग का भूत, फिर से 100 बिलियन डॉलर हुई गौतम अडानी की नेटवर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget