एक्सप्लोरर

Adani Current Networth: पीछे छूटा हिंडनबर्ग का भूत, फिर से 100 बिलियन डॉलर हुई गौतम अडानी की नेटवर्थ

Gautam Adani Networth: गौतम अडानी की नेटवर्थ करीब साल भर पहले भी 100 बिलियन डॉलर के पार निकली थी, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने उसके बाद बड़ा नुकसान कर दिया था...

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में एक गौतम अडानी हिंडनबर्ग की विवादास्पद रिपोर्ट को पीछे छोड़ पूरी तरह से उबरने में लगे हुए हैं. इस दिशा में एक अहम पड़ाव बुधवार को आया, जब साल भर से कुछ ज्यादा के गैप के बाद गौतम अडानी एक बार फिर से 100 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री लेने में कामयाब हुए.

120 बिलियन डॉलर तक पहुंची थी दौलत

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ 2.7 बिलियन डॉलर बढ़कर 100.7 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई. ऐसा पहली बार हुआ है, जब हिंडनबर्ग की साल भर पहले आई विवादास्पद रिपोर्ट के बाद अडानी की नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर के पार निकली है. जनवरी 2023 में अडानी की नेटवर्थ करीब 120 बिलियन डॉलर हो गई थी और वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके थे. उसी समय हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने बड़ा नुकसान कर दिया था.

टॉप-30 से भी हो गए थे बाहर

जनवरी 2023 के अंत में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी के शेयर औंधे मुंह गिरने लगे. समूह के विभिन्न शेयरों पर लगातार लोअर सर्किट लगा. उसके चलते एक समय टॉप-थ्री पर पहुंच चुके अडानी देखते-देखते दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप-30 से भी बाहर हो गए थे. अब वापस 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचने में उन्हें एक साल से कुछ ज्यादा की सममय लग गया है.

अभी दुनिया के 14वें सबसे अमीर

गुरुवार की सुबह ब्लूमबर्ग के बिलेनियर्स इंडेक्स पर गौतम अडानी की नेटवर्थ 97.9 बिलियन डॉलर दिखा रहा था. इंडेक्स के अनुसार, बीते 24 घंटे में उनकी दौलत में 1.30 बिलियन डॉलर का और साल 2024 में अब तक 13.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों के इस इंडेक्स में अभी 14वें पायदान पर हैं.

अंबानी के साथ अब इतना फासला

वहीं फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट बताती है कि गौतम अडानी की नेटवर्थ अभी 82.2 बिलियन डॉलर है और इस दौलत के साथ वह दुनिया के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. हालिया तेजी के साथ अडानी अब भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के और करीब पहुंच गए हैं. फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी अभी 111.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें पायदान पर हैं, लेकिन ब्लूमबर्ग के इंडेक्स पर उनकी नेटवर्थ 107 बिलियन डॉलर है.

ये भी पढ़ें: एआई से भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा सपोर्ट, सात साल में आएगी अरबों डॉलर की जीडीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget