एक्सप्लोरर

HDFC Hikes Home Loan Rate: एक महीने में एचडीएफसी ने 40 बेसिस प्वाइंट महंगा किया होम लोन, जानें कितनी बढ़ेगी EMI

HDFC: ईएमआई के महंगे होने का सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं है. माना जा रहा है कि 8 जून को आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करेगा तो फिर से ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान हो सकता है

HDFC Hikes Home Loan Rate: देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी से होम लोन ले चुके ग्राहकों की ईएमआई लगातार महंगी होती जा रही है. एक महीने में इस हाउसिंग फाइनैंस कंपनी ने तीन बार में 40 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरें बढ़ा दिया है. यानि ईएमआई महंगी होने के साथ और अगर आप होम लोन लेकर अपने लिए नया आशियाना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा.  HDFC ने हाउसिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी कर चुका है. 

RBI का रेपो रेट बढ़ाने का असर
आरबीआई ( RBI) के रेपो रेट ( Repo Rate) बढ़ाने के फैसले के बाद हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों से लेकर बैंकों ने कर्ज महंगा करना शुरू कर दिया है. और महंगे कर्ज ( Costly Loan) का सबसे बड़ा खामियाजा उठाना पड़ेगा उन लोगों को जिन्होंने हाल के दिनों में बैंक या हाउसिंग फाइनैंस कंपनी ( Housing Finance Loan) से होम लोन ( Home Loan) लेकर अपने आशियाना खरीदा है. आरबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है जो कि अब 4.40 फीसदी हो गया है. आइए डालते हैं नजर कितना पड़ेगा एचडीएफसी के होम लोन पर 40 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर बढ़ाने के बाद आपकी जेब पर असर. 

20 लाख रुपये का होम लोन 
मान लिजिए आपने 20 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए 6.85 फीसदी ब्याद दर पर लिया हुआ तो फिलहाल आपको 15,326 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा है. लेकिन एचडीएफसी के दो चरणों में 40 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर महंगा करने के बाद नया दर 7.25 फीसदी हो जाएगा जिसके बाद आपको 15,808 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 482 रुपये ज्यादा और पूरे साल में 5,784 रुपये का अतिरिक्त भार. 

40 लाख रुपये का होम लोन 
अगर आपने 40 लाख रुपये का होम लोन 6.95 फीसदी ब्याज दर 15 साल के लिए लिया हुआ है तो आपको फिलहाल आपको 35,841 रुपये ईएमआई देना पड़ता है. लेकिन रेपो रेट बढ़ने के बाद ब्याज दर बढ़कर 7.30 फीसदी हो जाएगा जिसके बाद आपको 36,740 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 900 रुपये ज्यादा. और पूरे साल में जोड़ दें तो 10,800 रुपये ज्यादा ईएमआई देना होगा. 

50 लाख का होम लोन 
ज्यादा बड़े होमलोन के रेकर पर ज्यादा ह्याज टुकाना होता है. 50 लाख रुपये का होम लोन अगर आपने 7.25 फीसदी ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया हुआ है तो आपको 39,519 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा है. लेकिन आरबीआई रेपो रेट के बढ़ने के बाद ब्याज दर 7.60 फीसदी हो जाएगा जिसके बाद 40,739 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 1220 रुपये ज्यादा और एक साल में आपको 14,640 रुपये ज्यादा ईएमआई चुकाना पड़ेगा.

और महंगी होगी ईएमआई 
लेकिन ईएमआई के महंगे होने का सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं है. माना जा रहा है कि 8 जून को आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करेगा तो फिर से ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान हो सकता है जिससे ईएमआई महंगी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें

Fact Check: क्या मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए बहाल करने जा रही है पुरानी पेंशन स्कीम, जानें इस खबर की सच्चाई?

PAN-Aadhar Linking: 30 जून, 2022 से पहले जरुर कर लें PAN के साथ Aadhar को लिंक, वर्ना देना होगा दोगुनी पेनल्टी, जानें कैसे कर सकते हैं लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP
देर आए दुरुस्त आए, 4 साल से खेल रहे थे लॉटरी, अब लगा लाखों का जैकपॉट
देर आए दुरुस्त आए, 4 साल से खेल रहे थे लॉटरी, अब लगा लाखों का जैकपॉट
नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
Gold- Silver Price Today: नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget