एक्सप्लोरर

Holi 2024: होली ने भर दी कारोबारियों की झोलियां, वोकल फॉर लोकल का रहा दबदबा  

Holi Shopping: इस साल भारतीय बाजारों से चीन में बने सामान गायब दिखे. लोगों ने वोकल फॉर लोकल को पूरा सपोर्ट दिया. पीएम मोदी ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

Holi Shopping: रंगों के त्यौहार होली पर कारोबार को चार चांद लग गए. लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की और होली के जश्न में जुट गए. कारोबारियों के संगठन द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक, लोगों ने होली (Holi 2024) मनाने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी कर डाली. यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) का असर स्पष्ट दिखाई दिया. लोगों ने खरीदारी के दौरान चीन में बने सामानों से दूरी बनाकर रखी.

होली ने बाजार में फूंक दी जान 

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के सर्वे से पता चला है कि होली ने बाजार में जान फूंक दी. न सिर्फ कारोबारियों बल्कि जनता ने भी आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) के मिशन को पूरा सहयोग दिया. कैट के आंकड़ों के अनुसार, होली पर इस बार चाइनीज सामानों की बिक्री सुस्त रही. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है. 

लोग नहीं खरीदना चाहते चाइनीज सामान

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि 2020 में गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन में बने सामानों को लेकर लोगों में प्रतिकूल रुख बना हुआ है. पहले कस्टमर सिर्फ सस्ता चाइनीज सामान मांगते थे. मगर, अब उनकी सोच बदल गई है. इसका साफ असर होली की खरीदारी पर दिखा. चाइनीज प्रोडक्ट का बॉयकॉट चल रहा है. कैट भी भारत को चीन में बने सामानों से मुक्ति दिलाना चाहता है.

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं 

इससे पहले पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि यह रंगों का त्यौहार प्रेम एवं सौहार्द से मनाएं. मैं आशा करता हूं कि यह होली आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भर दे. रविवार रात लोगों ने देशभर में होलिका दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें 

World Bank Report: महिलाओं को किसी देश में नहीं मिलते बराबरी के हक, जानिए भारत कौन से पायदान पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget