एक्सप्लोरर

HMT Revival: मोदी 3.0 में सुधरेंगे दिन? एचएमटी को वापस मिलेगी खोई इज्जत, शुरू हुआ काम

Hindustan Machine and Tools: एचएमटी एक समय बाजार में दबदबा रखती थी, लेकिन अभी वह हाशिए पर जा चुकी है. भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी उसे रिवाइव करना चाहते हैं...

अपने जमाने की दिग्गज कंपनियों में शुमार होने वाली एचएमटी के दिन एक बार फिर से सुधर सकते हैं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कुछ सरकारी कंपनियों के पुनरुद्धार की योजनाओं पर काम चल रहा है, उनमें एचएमटी प्रमुख है. इसके लिए भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने तैयारियां भी तेज कर दी है.

भारी उद्योग मंत्री ने लिया जायजा

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एचएमटी यानी हिंदुस्तान मशीन टूल्स के वरिष्ठ अधिकारियों को कंपनी के रिवाइवल के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है. मंत्री चाहते हैं कि अभी खराब स्थिति से गुजर रही सरकारी कंपनी एचएमटी को उसकी पुरानी प्रतिष्ठा वापस मिले. इसी के लिए कंपनी के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर सौंपने के लिए कहा गया है.

केंद्र सरकार को प्रस्ताव सौंपे कंपनी

बयान के अनुसार- एक समय शान रही एचएमटी अभी कई चुनौतियों से जूझ रही है. मंत्री ने कंपनी को मजबूत बनाने पर जोर दिया है और एचएमटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश कोहली को जरूरी मदद के लिए केंद्र सरकार के पास एक प्रस्ताव जमा करने के लिए कहा है. एचएमटी के रिवाइवल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत मुहिम को भी मजबूती मिलेगी.

मंत्री ने दिया रिवाइवल के लिए ये सुझाव

भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी का मानना है कि एचएमटी के पास रिवाइव करने की क्षमताएं हैं. कंपनी अभी रक्षा विभाग और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए उपकरण बना रही है. कंपनी के पास देश भर में विनिर्माण संयंत्र हैं. कुमारस्वामी चाहते हैं कि एचएमटी अपनी क्षमताओं का विस्तार करे, जो रिवाइवल में मददगार साबित होगा.

एचएमटी के सामने अभी ये प्रमुख चुनौतियां

वहीं एचएमटी के चेयरमैन एवं एमडी राजेश कोहली का कहना है कि एचएमटी को रिवाइवल में सरकार की मदद की जरूरत है. उनके हिसाब से कंपनी जिन चुनौतियों से जूझ रही है, उनमें वित्तीय संकट, मुकदमेबाजी और घाटा प्रमुख हैं. इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कंपनी को केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: एफपीआई ने दो महीने के बाद बदला ट्रेंड, चुनाव बाद फिर शुरू हुई लिवाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget