एक्सप्लोरर

Hinduja Family: नौकरों के साथ बुरा बर्ताव पड़ा भारी, हिंदुजा फैमिली के इन लोगों को जाना होगा जेल

Hinduja Family Servant Case: भारतीय मूल के अरबपति हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्यों को स्विट्जरलैंड में घर के नौकर का शोषण करने के मामले में साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुनाई गई है...

भारतीय मूल के धनकुबेर और ब्रिटेन के टॉप अमीरों में शामिल हिंदुजा परिवार के कुछ सदस्यों को बड़ा झटका लगा है. घर में काम करने वाले नौकरों के साथ खराब व्यवहार करने के मामले में स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को जेल की सजा सुनाई है.

इन चार सदस्यों का मिली सजा

हिंदुजा परिवार के जिन सदस्यों को स्विस कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है, उनमें भारत में पैदा हुए धनकुबेर प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी, बेटा और बहु शामिल हैं. उनके ऊपर मानव तस्करी व नौकरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगा गए थे. हालांकि कोर्ट ने मानव तस्करी के आरोप को सही नहीं पाया, लेकिन दुर्व्यवहार के मामले में कोर्ट ने उन्हें साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुना दी.

ट्रैफिकिंग के आरोप से मिली राहत

प्रकाश हिंदुजा के परिवार पर आरोप था कि उन्होंने अपने जेनेवा स्थित आलीशान लेकसाइड विला में काम करने के लिए भारत से नौकरों को लाया था, जो पढ़े-लिखे नहीं थे. उनके ऊपर घर में काम करने वाले नौकरों को ट्रैफिकिंग के जरिए लाने का भी आरोप लगा था. हालांकि, कोर्ट ने इस आरोप को सही नहीं माना. कोर्ट ने कहा कि काम करने वाले लोग जानते थे उन्हें क्यों लाया जा रहा है.

इस तरह कर रहे थे शोषण

हालांकि प्रकाश हिंदुजा के परिवार पर कई अन्य गंभीर आरोप सही पाए गए. कोर्ट ने उन्हें अनाधिकृत तौर पर नौकरी देने और काम करने वालों का शोषण करने के आरोपों को सही माना. हिंदुजा परिवार के ऊपर ये भी आरोप लगा था कि वे काम करने वालों को स्विस फ्रैंक के बजाय भारतीय रुपये में पेमेंट कर रहे थे. नौकरों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए थे और उन्हें विला से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था.

पहले भी लगे हैं ऐसे आरोप

यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश हिंदुजा के परिवार के ऊपर इस तरह के आरोप लगे हैं. दशकों से स्विट्जरलैंड में रह रहे प्रकाश हिंदुजा पर 2007 में भी लोगों को अनाधिकृत तरीके से बिना उचित पेपर वर्क के काम पर रखने के आरोप लगे थे. अब ताजे मामले में कोर्ट ने कई गंभीर आरोपों को सही पाया है उनके परिजनों को 4 साल से साढ़े चार साल की कारावास की सजा सुनाई है.

ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार

हिंदुजा परिवार की गिनती दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में की जाती है. हिंदुजा परिवार को ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार बताया जाता है. कहा जाता है कि हिंदुजा परिवार के पास ब्रिटेन के शाही घराने से कई गुना ज्यादा दौलत है. परिवार का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है. भारत में हिंदुजा परिवार का बिजनेस अशोक लीलैंड और इंडसइंड बैंक जैसी कंपनियों के जरिए कई सेक्टरों में पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: अडानी पोर्ट्स को मिली सेंसेक्स में एंट्री, सोमवार से हो जाएगी विप्रो की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget