एक्सप्लोरर

Sensex Rejig: अडानी पोर्ट्स को मिली सेंसेक्स में एंट्री, सोमवार से हो जाएगी विप्रो की छुट्टी

Sensex Rejig June 2024: सेंसेक्स बीएसई पर लिस्टेड 30 सबसे बड़ी कंपनियों के शेयरों का सूचकांक है. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में हर छह महीने में बदलाव किया जाता है...

अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स के नाम नई उपलब्धि दर्ज हो गई है. कंपनी को शेयर बाजार के सबसे प्रमुख सूचकांकों में एक बीएसई सेंसेक्स में जगह मिली है. सोमवार से यह बदलाव प्रभावी हो जाएगा और अडानी पोर्ट्स का शेयर सेंसेक्स का हिस्सा बन जाएगा. अडानी समूह में अडानी पोर्ट्स पहली कंपनी है, जिसके शेयर को सेंसेक्स में जगह मिली है.

अडानी समूह का पहला शेयर

सेंसेक्स इंडेक्स का पूरा नाम एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स है, जो बीएसई का सबसे बड़ा सूचकांक है. इस इंडेक्स में बीएसई पर लिस्टेड सबसे बड़ी 30 कंपनियों के शेयरों को जगह मिलती है. बीएसई सेंसेक्स में शामिल होने वाले शेयरों पर हर छह महीने में समीक्षा होती है. विभिन्न शेयरों के भाव में आए उतार-चढ़ाव के हिसाब से सेंसेक्स में उनकी जगह तय की जाती है.

विप्रो को किया गया सेंसेक्स से बाहर

बीएसई सेंसेक्स के जून 2024 बदलाव में जहां एक ओर अडानी समूह को खुशखबरी मिली है और अडानी पोर्ट्स को जगह दी गई है, वहीं देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल विप्रो को झटका लगा है. सेंसेक्स के इस बदलाव में विप्रो को सबसे बड़े सूचकांक से बाहर निकलना पड़ रहा है. सोमवार से विप्रो का शेयर बीएसई सेंसेक्स का हिस्सा नहीं रह जाएगा.

अनुमानित इनफ्लो और आउटफ्लो

सेंसेक्स के इस बदलाव से अडानी पोर्ट्स को काफी फायदा होने वाला है. ब्रोकरेज फर्म नुवामा के अनुसार, इस बदलाव से अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन को बढ़े इनफ्लो का फायदा होगा. नुवामा का अनुमान है कि अडानी पोर्ट्स के सेंसेक्स में शामिल होने से 259 मिलियन डॉलर का इनफ्लो मिल सकता है. वहीं विप्रो के जाने से 170 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो देखा जा सकता है.

साल भर में 98 पर्सेंट चढ़ा शेयर

अडानी समूह के इस शेयर को बीते कुछ महीनों के दौरान आई जबरदस्त तेजी का फायदा हुआ है. बीते एक साल के दौरान अडानी पोर्ट्स के शेयरों के भाव में लगभग 98 फीसदी की तेजी आई है. वहीं इस दौरान विप्रो के शेयरों में लगभग 27 फीसदी की तेजी आई है. शुक्रवार को अडानी पोर्ट्स का शेयर 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 1,475.95 रुपये पर बंद हुआ था.

इन शेयरों के वजन पर असर

सेंसेक्स के इस बदलाव में कई अन्य शेयरों को भी फायदा होने वाला है. बदलाव के बाद भारती एयरटेल, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक जैसे शेयरों का वजन सेंसेक्स में बढ़ने वाला है. वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, आईटीसी और लार्सन एंड टूब्रो के वजन में कमी आने वाली है.

ये भी पढ़ें: एसबीआई ने दिया रिकॉर्ड डिविडेंड, सरकारी खजाने में आए 7 हजार करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget