एक्सप्लोरर

Hindalco Industries: हिंडाल्को की अमेरिकी सब्सिडियरी लाएगी आईपीओ, कंपनी के शेयर में आया उछाल

Novelis Inc: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने नोवेलिस इंक को खरीदने के लिए भारी भरकम निवेश किया था. आईपीओ की जानकारी सामने आने के बाद निवेशकों में हिंडाल्को के शेयर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

Novelis Inc: आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) की अमेरिकी सब्सिडियरी नोवेलिस इंक (Novelis Inc) ने आईपीओ लाने के लिए आवेदन दिया है. कंपनी ने आईपीओ दस्तावेज अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को सौंप दिए हैं. आईपीओ लाने के बाद नोवेलिस उन चंद भारतीय कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी, जिनकी सब्सिडियरी विदेशी मार्केट्स पर लिस्टेड हैं.  

नोवेलिस इंक ने जमा किए आईपीओ पेपर

अटलांटा स्थित नोवेलिस इंक ने मंगलवार को आईपीओ पेपर जमा करने की जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि आईपीओ के लिए नोवेलिस के शेयरहोल्डर्स कॉमन शेयर जारी करेंगे. इनकी बिक्री से कंपनी को कुछ भी नहीं मिलेगा. कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया कि कितनी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए मार्केट में उपलब्ध कराई जाएगी. एसईसी द्वारा पेपर्स का रिव्यु कर लेने के बाद मार्केट की स्थिति और अन्य चीजों पर गौर करने के बाद आईपीओ पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. 

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर उछले 

नोवेलिस इंक ने इस फैसले की जानकारी भारतीय स्टॉक मार्केट बंद होने के बाद दी थी. बुधवार सुबह बाजार खुलने के बाद हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर हरे निशान के साथ खुले. कंपनी के शेयर ऊपर चढ़कर 523.15 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. मंगलवार शाम को कंपनी के शेयर 511 रुपये पर बंद हुए थे. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की कुल मार्केट वैल्यू 1.15 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा हो गई है.

6 अरब डॉलर में खरीदा था नोवेलिस इंक को

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने नोवेलिस इंक को साल 2007 में 6 अरब डॉलर में खरीदा था. यह किसी भारतीय कंपनी द्वारा किए गए बड़े विदेशी अधिग्रहणों में शामिल है. बाद में साल 2020 में नोवेलिस ने 2.8 अरब डॉलर में अमेरिकी कंपनी अलेरिस कॉर्प (Aleris Corp) का अधिग्रहण कर लिया था. नोवेलिस इंक की मार्केट वैल्यू लगभग 9.7 अरब डॉलर आंकी गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के इस फैसले को मार्केट एक्सपर्ट का भी समर्थन मिला है. उनका कहना है कि इस फैसले से हिंडाल्को के शेयर में निवेशकों का भरोसा और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें 

Digital Rupee: बाहर के देशों में भी कर पाएंगे डिजिटल रुपये से पेमेंट, कई देशों में चल रहे CBDC के प्रोजेक्ट-RBI ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget