एक्सप्लोरर

Healthcare Sector के आवंटन में हुआ 16 फीसदी का इजाफा, मानसिक सेहत के लिए नए कार्यक्रम की हुई घोषणा

Budget 2022: केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को 86,200.65 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जो 2021-22 के 73,931 करोड़ रुपये के आवंटन की तुलना में 16 फीसदी अधिक है.

Budget 2022: केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को 86,200.65 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जो 2021-22 के 73,931 करोड़ रुपये के आवंटन की तुलना में 16 फीसदी अधिक है. इसके साथ ही सरकार ने ‘राष्‍ट्रीय टेली मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम’ की घोषणा की है. इस 86,200.65 करोड़ रुपये की राशि में से 83,000 करोड़ रुपये स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को आवंटित किये गये हैं, वहीं 3,200 करोड़ रुपये का आवंटन स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग को किया गया है. 

नया मानसिक कार्यक्रम किया शुरू
वित्‍त मंत्री ने मंगलवार को बजट भाषण में इस बात को स्‍वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी ने सभी उम्र के लोगों में मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं पैदा की हैं. उन्होंने कहा कि गुणवत्‍तापूर्ण मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श और देखभाल सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करने के लिए ‘राष्‍ट्रीय टेली मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा.

IIT बेंगलुरू करेगा टेक्निकल सहायता
उन्होंने कहा कि इसमें 23 टेली-मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्रों का नेटवर्क शामिल होगा, जिसमें राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान नोडल केन्‍द्र के रूप में कार्य करेगा तथा अंतरराष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थान, बेंगलुरू (IITB) इसके लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा.

सुविधाओं के लिए होगा डिजिटल रजिस्ट्रेशन
सीतारमण ने कहा कि राष्‍ट्रीय डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य परितंत्र के लिए एक नए खुले प्‍लेटफॉर्म का शुभारंभ किया जाएगा. इसमें व्‍यापक रूप से स्‍वास्‍थ्‍य प्रदाताओं और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के डिजिटल पंजीयन, विशिष्‍ट स्‍वास्‍थ्‍य पहचान, संयुक्‍त फ्रेमवर्क शामिल होंगे और यह स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं तक सार्वभौ‍मिक पहुंच प्रदान करेगा.

15,163 करोड़ रुपये हुआ बजट
केंद्रीय योजनाओं और परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन 10,566 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15,163 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इन केंद्रीय योजनाओं में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए आवंटन 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है. राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन-एनएचएम के लिए आवंटन 30 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए बजट आवंटन 2021-22 में 36,576 करोड़ रुपये था जिसे बढ़ाकर अगले वित्त वर्ष के लिए 37,000 करोड़ रुपये किया गया है. स्वायत्त संस्थाओं के लिए बजट आवंटन को 2021-22 के 8,566 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10,022 करोड़ रुपये किया गया है.

यह भी पढ़ें: 
SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बैंक ने आज से कर दिया ये बड़ा बदलाव, खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

Budget 2022: अगर आपके भी Post Office में जमा हैं पैसे तो जान लें ये जरूरी बात, सरकार ने बजट में किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget