एक्सप्लोरर

Mediclaim: बिना 24 घंटे भर्ती हुए भी कर सकते हैं हेल्‍थ इंश्‍योरेंस का क्‍लेम! पॉलिसी लेते समय बस ध्‍यान रखें ये बातें 

Mediclaim: कई सारी ऐसी बीमारियां और मेडिकल प्रोसीजर्स हैं जिनके लिए 24 घंटे अस्‍पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं.

Mediclaim: हेल्‍थ इंश्‍योरेंस क्‍लेम में आम तौर पर समस्‍याएं नहीं आतीं, लेकिन कभी-कभार ऐसा भी होता है जब पॉलिसीहोल्‍डर को 24 घंटे से कम समय के लिए अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ता है. ज्‍यादातर हेल्‍थ इंश्‍योरेंस में यह शर्त होती है कि क्‍लेम के लिए कम से कम 24 घंटे का हॉस्पिटैलाइजेशन जरूरी है. हालांकि, आज की तारीख में ऐसी हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसियां भी हैं जहां 24 घंटे नहीं बल्कि 2 घंटे के हॉस्पिटैलाइजेशन के लिए भी आप दावा कर सकते हैं.

निवा बुपा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस के डायरेक्टर - अंडरराइटिंग, प्रोडक्ट्स एंड क्लेम्स भाबातोष मिश्रा ने एबीपी लाइव को बताया कि आज की तारीख में हेल्‍थ इंश्‍योरेंस क्‍लेम के लिए 24 घंटे भर्ती होने की जरूरत ज्‍यादा नहीं होती. बाजार में कई ऐसी पॉलिसियां हैं जो आपको 24 घंटे से कम समय के हॉस्पिटैलाइजेशन के लिए भी क्‍लेम करने का मौका उपलब्‍ध कराती हैं.

मिश्रा ने बताया कि अगर कोई व्‍यक्ति हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी लेने जा रहा है तो उसे कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए. कई हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसियां ऐसी हैं जो डे-केयर के तहत 500-600 तरह के प्रोसीजर्स कवर करती हैं. मेडिकल के क्षेत्र में टेक्‍नोलॉजी के विकास को देखते हुए ज्‍यादातर बीमारियों के इलाज या उनके प्रोसीजर के लिए 24 घंटे भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती. उन्‍होंने बताया कि पॉलिसी लेते समय ही बारीकियों को समझना जरूरी है. 

अगर आपने पहले से ही हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी ली हुई है और आपकी पॉलिसी में ऐसी सुविधाएं नहीं हैं तो आप अपनी पॉलिसी किसी दूसरी जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी या हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनी में पोर्ट भी करवा सकते हैं. अगर आप नई हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी लेने जा रहे हैं तो ध्‍यान रखें कि पॉलिसी डे-केयर के तहत कितने प्रोसीजर्स को कवर करती है और उसमें ओपीडी कवर शामिल है या नहीं. 

अभी हाल ही में वड़ोदरा के एक कंज्‍यूमर कोर्ट निर्देश दिया था कि 24 घंटे से कम हॉस्पिटैलाइजेशन की अवधि के मामले में भी क्‍लेम मान्‍य है. यह मामला नेशनल इंश्‍योरेंस कंपनी से जुड़ा हुआ था. 

यह भी पढ़ें: 'खारिज नहीं कर सकते मेडिकल क्लेम, मरीज का अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं', कंज्यूमर फोरम का बड़ा आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget