एक्सप्लोरर

GOOD NEWS: एचडीएफसी ने भी सस्ता किया होम लोन, घटाई ब्याज दरें

नई दिल्लीः देश के कई बड़े बैंक लगातार कर्ज की ब्याज दरों में कमी कर रहे हैं जिससे आपकी ईएमआई कम होने की पूरी उम्मीदें हैं. अब हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी ने भी अपने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है. एचडीएफसी ने 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.70 फीसदी की दर से ब्याज दर का ऐलान किया है. वहीं इसी 75 लाख रुपये तक के लोन पर महिलाओं को 8.65 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा.

एचडीएफसी ने 75 लाख रुपये से ऊपर के लोन पर 8.75 फीसदी की दरों का ऐलान किया है और इसी लोन पर महिलाओं को 8.70 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा. एचडीएफसी ने फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन के लिए इन नई दरों का ऐलान किया है जो 3 जनवरी यानी आज से लागू हो जाएंगी. अभी तक एचडीएफसी की बेंचमार्क लोन दर 9.1 फीसदी थी. नई दरें आज से लागू हो गई हैं.

एचडीएफसी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रेणु सूद कर्नाड ने आज कहा कि पिछले कई महीने से कंपनी की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड में लगातार कमी आ रही है और कंपनी ने इसी का फायदा अपने ग्राहकों को देने का फैसला लिया है.

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में एचडीएफसी सबसे चर्चित कंपनी है और इसके सीईओ केकी मिस्त्री ने कल ही संकेत दिए थे कि कंपनी अपनी कर्ज की दरों में कमी कर सकती है. पीएम मोदी के 31 दिसंबर को हाउसिंग के लिए किए गए ऐलानों के बाद ये माना जा रहा था कि होम लोन की दरें सस्ती होने का सिलसिला शुरू हो सकता है. कई बैंक भी इसके बाद अपने कर्ज की दरों में कटौती करने का ऐलान कर चुके हैं. एसबीआई, पीएनबी, कोटक महिंद्रा बैंक, देना बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बंधन बैंक ने अब तक अपने कर्ज की दरों में 0.45 फीसदी से लेकर 1.48 फीसदी तक की कटौती करने का ऐलान किया है.

इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया ने भी अपनी बेंचमार्क कर्ज दर में 0.9 फीसदी कटौती की घोषणा की है. एक साल की एमसीएलआर को 0.75 फीसदी घटाकर 8.50 फीसदी किया गया है. वहीं एक दिन की एमसीएलआर को 0.9 फीसदी की कटौती के साथ 8.1 फीसदी किया गया है. नई दरें 7 जनवरी से प्रभावी होंगी. कॉ़रपोरेशन बैंक, बैंक आफ इंडिया (बीओआई) और पंजाब एंड सिंध बैंक ने सीमांत लागत आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में कटौती की है. इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया (बीओआई) ने भी अपनी बेंचमार्क रिण दर में 0.9 फीसदी कटौती की घोषणा की है. एक साल की एमसीएलआर को 0.75 फीसदी घटाकर 8.50 फीसदी किया गया है. वहीं एक दिन की एमसीएलआर को 0.9 फीसदी की कटौती के साथ 8.1 फीसदी किया गया है. नई दरें 7 जनवरी से प्रभावी होंगी. इसी तरह इंडिया बुल्स ने भी अपनी अपनी ब्याज दर में 0.45 फीसदी तक की कटौती की है. पंजाब एंड सिंध बैंक ने एक साल के लिए एमसीएलआर को 0.8 फीसदी घटाकर 8.75 फीसदी किया है. इसके साथ ही बैंक ने बेस रेट या न्यूनतम उधारी दर को 0.05 फीसदी घटाकर 9.70 फीसदी किया है जो कि कल से लागू होंगी. कॉरपोरेशन बैंक ने एक साल की एमसीएलआर दर को 0.7 फीसदी घटाकर 8.75 फीसदी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल पर 23 और पेट्रोल पर 5 रुपये का घाटा, फिर बढ़ेंगे फ्यूल के दाम!
डीजल पर 23 और पेट्रोल पर 5 रुपये का घाटा, फिर बढ़ेंगे फ्यूल के दाम!
ये सरकारी बैंक बनने वाला है प्राइवेट! क्या आपका है इसमें खाता?
ये सरकारी बैंक बनने वाला है प्राइवेट! क्या आपका है इसमें खाता?
सरपट भाग रहा PC Jeweller का स्टॉक, हफ्तेभर में 38% उछला
सरपट भाग रहा PC Jeweller का स्टॉक, हफ्तेभर में 38% उछला
क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?
क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?

वीडियोज

Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget