एक्सप्लोरर

Costly EMI: HDFC के होम लोन महंगा करने के बाद जानिए कितनी महंगी हो जाएगी आपकी EMI

HDFC Hikes Home Loan Interest Rate: महंगे ईएमआई का सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं है. माना जा रहा है कि आरबीआई महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आने वाले मौद्रिक समीक्षा के दौरान रेपो रेट बढ़ा सकता है.

Costly Home Loan EMI: देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी (HDFC) ने होम लोन ( Home Loan) महंगा कर दिया है जिसके चलते ग्राहकों की ईएमआई महंगी ( Costly EMI) हो जाएगी. पहले से ही लोग पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और महंगे पीएनजी से परेशान है, खाने का तेल भी महंगा है और जो लोग पूर्व में घर खरीद कर होम लोन चुकता कर रहे थे उनकी ईएमआई अब महंगी होने वाली है. एचडीएफसी ने  हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) को एक मई, 2022 से 0.05 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है.  नए ग्राहकों पर ब्याज दरों में इजाफा का कोई असर नहीं पड़ेगा. नए ग्राहकों के लिए ब्याज दर रकम और अवधि के हिसाब से 6.70 से लेकर 7.15 फीसदी के बीच रहेगी. लेकिन पुराने होम लोन ग्राहकों को जरुर ज्यादा ईएमआई चुकाना होगा. 

कैसे पड़ेगा जेब पर असर 
उदाहरण नंबर -1 - मान लिजिए किसी व्यक्ति ने एचडीएफसी (HDFC) से 40 लाख का रुपये का होमलोन 20 साल के लिए 7.15 फीसदी के ब्याज दर पर लिया हुआ था. जो उसे पहले 31,373 रुपये हर महीने ईएमआई चुकाना पड़ा रहा था. लेकिन एचडीएफसी द्वारा 5 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर महंगा करने के बाद 31,494 रुपये हर महीने ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 121 रुपये ज्यादा और साल में 1452 रुपये होमलोन पर आपको ज्यादा ईएमआई चुकाना होगा.   

उदाहरण नंबर -1 -  अगर किसी व्यक्ति ने एचडीएफसी से 25 लाख का रुपये का होमलोन 20 साल के लिए 6.95 फीसदी के ब्याज दर पर लिया हुआ था. जो उसे पहले 19,308 रुपये हर महीने ईएमआई चुकाना पड़ा रहा था. लेकिन 5 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर महंगा करने के बाद 19,382 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 74 रुपये ज्यादा और साल में 888 रुपये होमलोन पर आपको ज्यादा ईएमआई चुकाना होगा.   


ईएमआई और हो सकती है महंगी 
दरअसल महंगे ईएमआई का सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं है. माना जा रहा है कि आरबीआई महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आने वाले मौद्रिक समीक्षा के दौरान रेपो रेट बढ़ा सकता है. बता दें कि मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर लगभग 7% हो गई, जबकि केंद्रीय बैंक ने 6% ऊपरी सीमा का अनुमान रखा था. तब हाउसिंग फाइनैंस कंपनी से लेकर बैंक कर्ज महंगा कर सकते हैं जिसके चलते होम लोन पर आपको और ज्यादा ईएमआई चुकाना पड़ सकता है. ऐसे में महंगाई की मार आम लोगों पर चौतरफा पड़ने वाली है. 

यह भी पढ़ें:

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करते समय इन बातों का जरुर रखें ध्यान!

Akshaya Tritiya 2022: इस साल अक्षय तृतीया पर बढ़िया खरीदारी की उम्मीद, 2019 का आंकड़ा हो सकता है पार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रेंड को 1 लाख तब भी फ्री, दुकानदार को 2500 पर भी चार्ज, ये कैसा कुतर्क है? अशनीर ग्रोवर
फ्रेंड को 1 लाख तब भी फ्री, दुकानदार को 2500 पर भी चार्ज, ये कैसा कुतर्क है? अशनीर ग्रोवर
सिर्फ 4% बड़े ट्रांजैक्शन पर लगेगा UPI चार्ज, आपसी लेन-देन हमेशा रहेंगे मुफ्त
सिर्फ 4% बड़े ट्रांजैक्शन पर लगेगा UPI चार्ज, आपसी लेन-देन हमेशा रहेंगे मुफ्त
तेल, प्याज से लेकर गैस तक, क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं खाने-पीने की चीजों के दाम?
तेल, प्याज से लेकर गैस तक, क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं खाने-पीने की चीजों के दाम?
Xप्लेन: ₹2,001 का UPI पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज? सरकार के नए नोटिफिकेशन का पूरा सच
₹2,001 का UPI पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज? नए सरकारी नोटिफिकेशन का सच

वीडियोज

KBC 18: Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan के साथ Time पर पहुंचने का Secret बताया
Bigg Boss 20: Mary Kom के बयान पर विवाद, Team ने Clarification के साथ मांगी माफी
Yaadein: 🤗Dev और Srishti की जिंदगी में लौटीं बहारें! गांव में मिली जिंदगी की नई खुशी। #sbs
Bigg Boss 20: Gullu-Kanika के Love Angle पर सवाल, Audience को क्यों लग रहा है Romance Fake?
Bigg Boss 20: Uditi Singh की One Life खत्म, Kanika Mann-Gullu की Chemistry बनी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा
हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा
UCC बिहार में लागू होगा या नहीं? JDU के विरोध पर BJP बोली- 'जिनको…'
UCC बिहार में लागू होगा या नहीं? JDU के विरोध पर BJP बोली- 'जिनको…'
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से होगा भारत के अभियान का आगाज, जानें किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
17 सितंबर से होगा भारत के अभियान का आगाज, जानें किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Embed widget