एक्सप्लोरर

HDFC Error: बैंक की गलती से ग्राहक रातों रात बन गए करोड़पति, जानिए फिर क्या हुआ?

HDFC Error Message: तमिलनाडु की टी. नगर स्थित एचडीएफ बैंक की ब्रांच से जुड़े 100 ग्राहकों को रविवार को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आया. पता चला उनके खाते में करोड़ों रुपये जमा कराए गए हैं.

HDFC Error SMS: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का ऐसा कारनामा सामने आया है कि इसे जिसने भी सुना चौक गया. दरअसल, बीते रविवार बैंक की ओर से अपने 100 ग्राहकों के खाते में 1300 करोड़ रुपये ट्रांसफर (Money Transfer) कर दिए गए. जैसे ही खाते में इतनी बड़ी रकम आने का मैसेज ग्राहकों के पास आया लोगों के होश उड़ गए और खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन, उनकी ये खुशी महज कुछ देर की ही रही. आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला?

खबरों के मुताबिक, तमिलनाडु में एचडीएफसी बैंक ने अपने 100 से ज्यादा ग्राहकों को रविवार को एक दिन के लिए मालामाल कर दिया. हर ग्राहक के खाते में 13-13 करोड़ रुपये डाल दिए गए. ग्राहकों के पास बैंक उनके खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर पैसे डाले जाने का मैसेज जैसे ही आया, उन्हें लगा कि उनकी लॉटरी लग गई. लेकिन, जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उनकी खुशी तुरंत ही हवा हो गई. देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक का यह कारनामा देखते ही देखते वायरल हो गया और समाचारों की सुर्खियां बन गया.

ये था पूरा मामला, इस तरह से हुआ पटाक्षेप

ये मामला तमिलनाडु की टी. नगर स्थित एचडीएफ बैंक की ब्रांच का था. इसी ब्रांच से जुड़े 100 ग्राहकों को रविवार को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त हुआ था. इसमें उन्हें बताया गया था कि उनके खाते में 13 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं. इस तरह के मैसेज सभी 100 ग्राहकों को मिले यानी 1300 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर करने की बात सामने आई. इनमें से एक ग्राहक ने जब मैसेज देखा तो घबराहट में पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने आनन-फानन में बैंक अधिकारियों से संपर्क किया, तब पूरे मामले का पता चला.

पुलिस की छानबीन में बैंक की ओर से बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण गलती से इस तरह का एसएमएस (SMS) खाताधारकों के मोबाइल नंबर पर चला गया था. उन्होंने कहा कि एचडीएफसी की इस ब्रांच में एक सॉफ्टवेयर पैच की प्रक्रिया जारी थी और इसीके चलते यह गड़बड़ी हुई.

रिपोर्ट में एचडीएफसी (HDFC) के अधिकारी के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई कि बैंक के सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण यह सब हुआ है. न ही बैंक के सिस्टम को हैक किया गया है और न ही इन ग्राहकों के खाते में 13-13 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं. सिर्फ उनके पास इस बात से जुड़ा मैसेज पहुंचा था.   

ये भी पढ़ें

IRCTC Refund: शख्स ने सिर्फ 35 रुपए के लिए किया इतने साल तक संघर्ष, जीत के बाद हुआ लाखों लोगों को फायदा

Business Idea: 50 हजार के निवेश से हर महीने कमाएं कम से कम 1 लाख रुपए, इस कारोबार के लिए सरकार से भी मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget