एक्सप्लोरर

HDFC Defence Fund: डिफेंस स्टॉक्स के महंगे वैल्यूएशन ने बढ़ाई चिंता, एचडीएफसी डिफेंस फंड 22 जुलाई से नहीं करेगी नया SIP रजिस्टर

HDFC Mutual Fund: एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सबसे पहले एचडीएफसी डिफेंस फंड में एकमुश्त पैसा लेना बंद किया अब 22 जुलाई से नया एसआईपी भी रजिस्टर नहीं करेगी.

HDFC Defence Fund: भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड डिफेंस स्टॉक्स (Defence Stocks) में जोरदार तेजी देखी जा रही है. तो निवेशकों में डिफेंस स्टॉक्स से लेकर डिफेंस सेक्टर से जुड़े म्यूचुअल फंड में निवेश करने की होड़ मची है. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) वैल्यूएशन की चिंताओं के मद्देनजर एचडीएफसी डिफेंस फंड में एकमुश्त निवेश को बंद करने के बाद अब सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan)के जरिए भी निवेश पर भी बंदिशें लगाने जा रहा है. 22 जुलाई 2024 से एचडीएफसी डिफेंस फंड में नए एसआईपी का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. 

एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने एचडीएफसी डिफेंस फंड में 22 जुलाई 2024 से नया एसआईपी (SIP) रजिस्टर नहीं करेगी. 22 जुलाई से पहले जिस एसआईपी को रजिस्टर कर लिया जाएगा उसकी प्रोसेसिंग होगी. जून 2023 से पहले ही फंड में एकमुश्त निवेश लेने पर रोक लगी हुई थी. एचडीएफसी डिफेंस फंड एक सेक्टरोल फंड है जो डिफेंस कंपनियों या उससे जुड़े सेक्टर्स के स्टॉक्स में निवेश करती है. निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स टीआरआई (Nifty India Defence Index TRI) के तहत इस फंड के बेंचमार्क किया गया है. अभिषेक पोद्दार और ध्रुव मुच्छल इस फंड को मैनेज करते हैं.

डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स में वैल्यूएशन चिंताओं के चलते एचडीएफसी म्यूचुअल फंड को फंड्स के डिप्लॉयमेंट में दिक्कतें आ रही है. लेकिन निवेश के रिडेम्प्शन, स्विच-आउट, एसटीपी-आउट्स पर कोई रोक नहीं होगी. ये पहला मौका नहीं है जब एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने ये फैसला लिया है. इससे पहले भी एसेट मैनेजमेंट कंपनियां स्मॉल कैप फंड में एकमुश्त निवेश लेने से लेकर एसआईपी के जरिए निवेश लेने पर बंदिशें लगा चुकी है.  

एचडीएफसी डिफेंस फंड की लॉन्चिंग 2 जून 2023 को हुई थी. तबसे एचडीएफसी डिफेंस फंड ने निवेशकों को 123.33 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि एक साल में फंड ने 132.73 फीसदी का रिटर्न दिया है.10 जुलाई 2024 को फंड का एनएवी 24.88 रुपये प्रति यूनिट था. 

एचडीएफसी डिफेंस फंड कुल 3667 करोड़ रुपये फंड को मैनेज करता है और फंड के पोर्टफोलियो में 21 स्टॉक्स हैं जिसमें आधे से ज्यादा एसेट अंडर मैनेजमेंट तीन डिफेंस कंपनियों हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स में निवेशित है. बाकी बचे 50 फीसदी एयूएम 18 स्टॉक्स में निवेश किया हुआ है.  डिफेंस स्टॉक्स में तेजी का हाल इसी से लगाया जा सकता है एचएएल के स्टॉक में एक साल में 183 फीसदी का उछाल आ चुका है तो मझगांव डॉक के स्टॉक में 260 फीसदी का उछाल आ चुका है.  

ये भी पढ़ें 

Reliance Jio: 2025 में होगी मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की लिस्टिंग, जेफरीज बोली-RIL के स्टॉक में 15% का उछाल संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
E20 पेट्रोल का नया संकट, क्या ईंधन के चक्कर में महंगी हो जाएगी आपकी थाली?
E20 पेट्रोल का नया संकट, क्या ईंधन के चक्कर में महंगी हो जाएगी आपकी थाली?

वीडियोज

Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News
Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget