एक्सप्लोरर

Home Loan: RBI की बैठक से पहले ही HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, अब और महंगा हुआ होम लोन

RBI MPC Meeting : भारतीय रिजर्व बैंक के बैठक से पहले ही प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक ने होम लोन के ब्‍याज दर में इजाफा कर दिया है. अब ग्राहकों के होम लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी. 

HDFC Bank Home Interest Rates: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक न‍ीति की बैठक 8 से 10 अगस्‍त तक होने वाली है. इससे पहले ही एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को झटका दिया है. बैंक ने होम लोन की ब्‍याज दर में इजाफा कर दिया है. अब होम लोन लेने वाले यूजर्स को पहले से ज्‍यादा ईएमआई देना होगा. प्राइवेट सेक्‍टर के इस बैंक ने सेलेक्‍टेड टेन्‍योर पर एमसीएलआर में 15 बेसिस प्‍वाइंट की बढ़ोतरी की है. एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक ये नई दर 7 अगस्‍त 2023 से प्रभावी है. 

किन टेन्‍योर पर बढ़ा एमसीएलआर 

बैंक की ओवरनाइट एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.25 फीसदी से 8.35 फीसदी कर दिया गया है. एचडीएफसी बैंक का एक महीने का एमसीएलआर 15 बीपीएस बढ़कर 8.30 फीसदी से 8.45 फीसदी हो गया है. तीन महीने की एमसीएलआर पिछले 8.60 प्रतिशत से 10 बेसिस प्‍वाइंट बढ़कर 8.70 प्रतिशत हो चुका है. छह महीने की एमसीएलआर को पहले के 8.90 प्रतिशत से केवल 5 बेसिस प्‍वाइंट का इजाफा किया गया है, जो अब 8.95 प्रतिशत हो चुका है. 

वहीं एक साल से ज्‍यादा के टेन्‍योर के लिए एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है.  प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक ने दो साल की ब्याज दर को बढ़ाकर 9.15 फीसदी और तीन साल की ब्याज दर को बढ़ाकर 9.20 फीसदी कर दिया है. वहीं एक साल के टेन्‍योर के लिए एमसीएलआर रेट 9.10 फीसदी है. 

क्‍या है एमसीएलआर 

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, फंड बेस्‍ड उधार दर या एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिससे कम पर बैं‍क किसी भी को लोन नहीं दे सकता है और इसके आधार पर ब्‍याज दर तय करके लोन दिया जाता है. सीधी भाषा में कहे तो यह लोन के लिए ब्‍याज की सीमा तय करता है. हालांकि जब भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में बदलाव करता है तो एमसीएलआर रेट भी संशोधित होता है. 

आरबीआई की बैठक 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक तीन दिन चलने वाली है, जो आज यानी 8 अगस्‍त से शुरू हो रही है. यह बैठक 8 से 10 अगस्‍त तक चलेगी. 10 अगस्‍त को बैठक के खत्‍म होने के बाद करीब 10 बजे आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास रेपो रेट को लेकर फैसला सुनाएंगे. 

ये भी पढ़ें 

Sahara Refund Status: 11 वर्षों में सहारा के निवेशकों के 138.07 करोड़ रुपये लौटाए, सेबी ने सालाना रिपोर्ट में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget