एक्सप्लोरर

सोच-समझकर बनें किसी के लोन का गारंटर, डिफॉल्ट होने पर चुकना पड़ सकता है कर्ज

नियमों के मुताबिक किसी लोन की गारंटी देने वाला व्‍यक्ति भी लोन लेने वाले व्‍यक्ति के बराबर कर्जदार होता है. कर्जदार द्वारा नियमित रूप से किस्त न चुकाने पर बैंक आपको भी नोटिस भेज सकता है.

नई दिल्ली: किसी व्यक्ति द्वारा बैंक से लोन पर उसका गारटंर बनना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है जिससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल है. कर्जदार अगर लोन की किस्तें नहीं चुका पाता है तो लोन का डिफॉल्ट होने पर न केवल लोन लेने वाले व्यक्ति बल्कि गारंटर को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.  हम आपको बता रहे हैं कि एक गारंटर को क्या-क्या करना चाहिए

गारंटर भी कर्ज लेने वाला जितना कर्जदार नियमों के मुताबिक किसी लोन की गारंटी देने वाला व्‍यक्ति भी लोन लेने वाले व्‍यक्ति के बराबर कर्जदार होता है. यदि किस्ते नहीं चुकाई जा रही हैं तो बैंक पहले कर्जदार को नोटिस भेजेगा अगर इसका जवाब नहीं मिला तो कर्जदार के साथ ही गारंटर को भी नोटिस भेजा जाएगा. वैसे जितना हो सकेगा बैंक कर्जदार से ही वसूली की कोशिश करेगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो गारंटर को भी डिफॉल्ट के लिए जिम्मेदार माना जाएगा.

सोच-समझ कर बनें गारंटर किसी भी व्यकित का गारंटर बनना का फैसला बहुत सोच-समझकर करें. अगर आप मूल खाताधारक का भुगतान नहीं करने पर लोन का बोझ उठाने के लिए तैयार हैं तभी गारंटर बनें.  कर्ज लेने वाला व्‍यक्ति अगर नियमित रूप से किस्तों का भुगतान नहीं कर रहा है और बैंक आपको कर्ज चुकाने के लिए कह रहा है तो ऐसे में आपको कर्ज लेने वाले से बात कर उसका लोन चुका सकते हैं. ऐसा करने पर गारंटर इंडियन कॉन्‍ट्रैक्‍ट एक्‍ट के तहत कर्ज लेने वाले से बाद में पैसा वसूल कर सकता है.

गारंटर कब जरूरी होता है सभी लोन के लिए बैंक गारंटर पर जोर नहीं देते हैं. बैंक गारंटर पर जोर तब देते हैं जब  उन्हें गारंटी पर्याप्‍त नहीं लगती और उन्‍हें कर्ज के चुकाए जाने पर संदेह होता है. हां बड़ी रकम लोन के रूप में लेनी है तो गारंटर का होना जरूरी है.

गारंटर बनकर हटना आसान नहीं आप एक एक बार किसी के गारंटर बन गए हैं और अब हटना चाहते हैं तो यह बेहद मुश्किल काम है. बैंक इसकी परमिशन तभी देते हैं जब कर्ज लेने वाला व्‍यक्ति कोई और गारंटर नहीं ले आए. इसके बाद लोन लेने वाले व्यक्ति, गारंटर और वह व्यक्ति जिसे नया गारंटर बनना है- तीनों को बैंक से संपर्क करना होगा. यह ध्यान रखें अगर कर्ज लेने वाला व्यक्ति दूसरा गारंटर ढूंढ भी लेता है कि तब भी यह बैंक पर निर्भर करता है कि वह इसकी अनुमति देता है कि नहीं.

लोन इंश्योरेंस कवर गारंटर को कर्ज लेने वाले से पर्याप्‍त लोन इंश्योरेंस कवर खरीदने के लिए कहना चाहिए. इससे कुछ अनहोनी होने पर लोन को अदा करने की जिम्‍मेदारी गारंटर पर नहीं आएगी. इश्योरेंस कवर के पैसों से लोन की रकम का भुगतान किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें:

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा हमला, गुपकार गैंग कश्मीर में चाहता है विदेशी दखल, क्या राहुल-सोनिया उनके साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget