एक्सप्लोरर

GST Return Deadline News: अब इस तारीख तक फाइल कर पाएंगे GST रिटर्न, CBIC ने दी बड़ी जानकारी

GST Return Deadline News : 10 जनवरी को जीएसटी पोर्टल के डाऊन रहने के कारण जीएसटीआर-1 फॉर्म भरने के अलावा कारोबारियों के और भी काम रुक गए थे.

GST Return Deadline News : जीएसटी पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के कारण जीएसटी रिटर्न नहीं फाइल कर पाए कारोबारियों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBIC) ने जीएसटीआर-1 फॉर्म भरने की समय-सीमा 13 जनवरी तक बढ़ा दी है. सीबीआईसी ने देर शाम एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है. एक्स पर पोस्ट से इसकी जानकारी मिलते ही अभी तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाने के कारण डरे कारोबारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. दिन में सीबीआईसी की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई थी कि जीएसटी पोर्टल तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है.

इसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है. हम आशा करते हैं कि यह 12 बजे के बाद फिर से काम करने लगेगा. हालांकि दिन में ही एक्स पर पोस्ट के जरिए बता दिया गया था कि समय-सीमा बढाने पर विचार किया जा रहा है. अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 का जीएसटीआर-1 फॉर्म भरने की समय-सीमा के 13 जनवरी तक बढ़ाने के साथ ही क्यूआरएमपी स्कीम के तहत टैक्स भरने वाले टैक्स पेयर्स के लिए समय-सीमा 15 जनवरी तक बढ़ाई गई है.

इसलिए भी बढ़ाई गई सीमा

जीएसटीआर-1 फॉर्म फाइल करने की समय-सीमा पहले 11 जनवरी तक रखी गई थी. समय-सीमा बढ़ाने के पीछे बड़ा कारण तकनीकी बाधा तो है ही, लेकिन यह भी ध्यान रखा गया है कि 11 जनवरी को शनिवार है. जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए वर्किंग डे नहीं होता है. 

समय-सीमा नहीं बढ़ने से ये होता नुकसान 

10 जनवरी को जीएसटी पोर्टल के डाऊन रहने के कारण जीएसटीआर-1 फॉर्म भरने के अलावा कारोबारियों के और भी काम रुक गए थे. पिछले डाटा की जानकारी हासिल करने और सरकारी नोटिस का जवाब देने जैसे काम नहीं किए जा सके. अगर यह समय-सीमा नहीं बढ़ती तो जीएसटीआर-1 फॉर्म भरे बिना जीएसटीआर-2बी नहीं बनाया जा सकता था. यह बने बिना कारोबारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल नहीं हो पाता. जीएसटीआर-2बी बिना कारोबारियों को जीएसटी से जुड़े सारे टैक्स बकाये का भुगतान नगद में करना पड़ता. इससे कारोबारियों के कैश फ्लो पर भी असर पड़ सकता था. जो कंपनियां बड़ी मात्रा में इनपुट क्रेडिट हासिल करती हैं, उनके लिए काफी समस्या हो सकती थी.

ये भी पढ़ें: 

चारों खाने चित्त हो गया रुपया! सबसे निचले स्तर पर पहुंची इंडियन करेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget