एक्सप्लोरर

GST: पकड़ी गई 1.2 लाख करोड़ रुपये की टैक्स चोरी, GST इंटेलिजेंस ने तोड़ दी फर्जीवाड़ा करने वालों की कमर

Tax Evasion: वित्त मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी इंटेलिजेंस ने फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वालों की धरपकड़ की है. साथ ही जीएसटी चोरी कर रहीं 59 हजार फर्जी कंपनियां भी पकड़ी गई हैं.

Tax Evasion: देश में जीएसटी (GST) लागू होने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि अब टैक्स चोरी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. मगर, लोगों ने जीएसटी चोरी के लिए नए-नए तरीके निकाले. इसे रोकने के लिए बनी जीएसटी इंटेलिजेंस (GST Intelligence) ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. जीएसटी इंटेलिजेंस ने साल 2020 से लेकर अब तक 1.2 लाख करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है. जीएसटी चोरी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कंपनियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन पकड़ने के लिए विशेष स्कीम चलाई हुई है. 

फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वालों पर हो रहा एक्शन 

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने मंगलवार को बताया कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का इस्तेमाल करके फर्जीवाड़ा करने वालों की लगभग 1.2 ट्रिलियन रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है. जीएसटी इंटेलिजेंस ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वाले कई मास्टरमाइंड पकड़े हैं. इनके कई राज्यों में फैले सिंडिकेट पर भी चोट की गई है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, जीएसटी इंटेलिजेंस ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स की चोरी कर रहीं 59 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी हैं. साथ ही 170 लोगों को पकड़ा भी है. इन मामलों में आगे जांच की जा रही है. 

केंद्र और राज्य सरकारें भी पकड़ रहीं फर्जी रजिस्ट्रेशन

जीएसटी एनफोर्समेंट के प्रमुखों के सम्मेलन में बताया गया कि केंद्र और राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर फर्जी रजिस्ट्रेशन पकड़े हैं. दो महीने की यह विशेष स्कीम पूरे देश में जारी है. इसे 16 अगस्त से शुरू किया गया है. सरकारों की कोशिश है कि जीएसटी इकोसिस्टम में बिलिंग को सुरक्षित बनाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. फर्जी बिलों के खिलाफ यह एक्शन लिया जा रहा है. 

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और नियम लागू करने में संतुलन बनाना होगा

इस सम्मलेन में रेवेन्यू सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और नियमों को लागू करने में हमें संतुलन बनाना होगा. फर्जी कंपनियों को हमें सिस्टम से बाहर करना होगा. साथ ही फर्जी आईटीसी लेने वाले मास्टरमाइंड पर नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके. संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि जीएसटी रिटर्न में लागू किए गए हालिया बदलाव जैसे जीएसटीआर-1ए से जीएसटी चोरी से निपटने के प्रयासों में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें 

Shaktikanta Das: दुनिया ने फिर माना शक्तिकांत दास का लोहा, लगातार दूसरी बार बने नंबर 1 सेंट्रल बैंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget