एक्सप्लोरर

Shaktikanta Das: दुनिया ने फिर माना शक्तिकांत दास का लोहा, लगातार दूसरी बार बने नंबर 1 सेंट्रल बैंकर

RBI Governor: आरबीआई गवर्नर को महंगाई पर कंट्रोल, इकोनॉमिक ग्रोथ, करेंसी का स्थायित्व और ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए यह सम्मान दिया गया है.

RBI Governor: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का लोहा एक बार फिर दुनिया ने माना है. उन्हें लगातार दूसरे साल दुनिया का टॉप सेंट्रल बैंकर चुना गया है. शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में A+ रेटिंग मिली है. उन्हें महंगाई पर कंट्रोल, इकोनॉमिक ग्रोथ, करेंसी का स्थायित्व और ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए यह सम्मान दिया गया है.

दुनियाभर के 101 सेंट्रल बंकरों का आंका जाता है प्रदर्शन

ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड (Global Finance Central Banker Report Card) साल 1994 से ही पब्लिश होता आ रहा है. इसमें दुनियाभर के 101 सेंट्रल बंकरों के कार्यकाल का प्रदर्शन आंका जाता है. उन्हें पिछले साल भी A+ रेटिंग ही मिली थी. इस रिपोर्ट में ग्रेड को A से F रेटिंग के बीच आंका जाता है. ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन (Global Finance Magazine) इसमें यह देखती है कि किस सेंट्रल बैंक का एक वर्ष के दौरान क्या प्रदर्शन रहा है.

सेंट्रल बैंक के प्रदर्शन और नीतियों पर रखी जाती है नजर 

ग्लोबल फाइनेंस के इस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में 101 केंद्रीय बैंकों के गवर्नर का प्रदर्शन कई मापदंडों पर परखा जाता है. इसमें नए विचार, समस्याओं से निपटने का नजरिया और अपनी नीतियों के प्रति दृढ़ता की परख भी होती है. इस रिपोर्ट में यूरोपीय यूनियन (European Union), ईस्टर्न कैरिबियन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स भी शामिल होते हैं. गौरतलब है कि शक्तिकांत दास को जून में लंदन के सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स, 2023 में गवर्नर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

आरबीआई के 25वें गवर्नर हैं शक्तिकांत दास

शक्तिकांत दास आरबीआई के 25वें गवर्नर हैं. वह जी20 सम्मलेन में भारत के शेरपा भी नियुक्त हुए थे. वह 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. उनका जन्म 26 फरवरी, 1957 को हुआ था. उनके नेतृत्व में आरबीआई ने लगभग डेढ़ साल से ब्याज दरें स्थिर रखी हुई हैं. साथ ही महंगाई को भी कंट्रोल किया है. इसी दौरान देश ने 8 फीसदी से ज्यादा की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल की है. 

ये भी पढ़ें 

Disney Reliance Merger: डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा का मर्जर खतरे में, CCI को प्रतिस्पर्धा खत्म होने का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget