एक्सप्लोरर

GST: बैठक रही बेनतीजा, 3 बिलों को नहीं मिली जीएसटी काउंसिल की मंजूरी

नई दिल्लीः जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी पर सहमति बन रही है और जीएसटी ड्राफ्ट पर चर्चा के साथ कई मामलों पर बात आगे बढ़ी है. आज जीएसटी काउंसिल की बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री मौजूद रहे. जीएसटी काउंसिल की बैठक में डुअल कंट्रोल पर सहमति नहीं बन पाई. जीएसटी के तीन बिलों को भी काउंसिल की मंजूरी नहीं मिल पाई. ये बिल संसद के शीतकालीन सत्र में पास कराए जाने थे. सेंट्रल जीएसटी, आईजीएसटी और जीएसटी के लिए मुआवजे पर भी चर्चा हुई, लेकिन इन बिलों के कुछ प्रावधानों पर सहमति बनी पर पूरी सहमति नहीं बन सकी.

गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की ये पांचवी मीटिंग रही और ये भी बेनतीजा रही है. डुअल कंट्रोल सहित कई मुद्दों पर राज्‍यों के बीच सहमति नहीं बन पाई. डुअल कंट्रोल ही वो मसला है कि जिस पर अब इस सवाल का जवाब टिका है कि जीएसटी कब लागू होगा. आशंका है कि सहमति न बन पाने के कारण जीएसटी पर संसद में चर्चा की तारीख आगे बढ़ सकती है.

वहीं केरल के वित्त मंत्री थॉमस आईजैक ने जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि सभी विवाद के मुद्दों को सुलझाने के लिए 11-12 दिसंबर को फिर जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी. केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक का कहना है कि डुअल कंट्रोल पर सहमति के बिना जीएसटी के तीनों बिल को मंजूरी नहीं मिल सकती है. जीएसटी के तीनों बिल पर काफी हद तक सहमति बन रही है, लेकिन डुअल कंट्रोल पर काउंसिल में वोटिंग की संभावना नहीं है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जीएसटी पर आम सहमति बन रही है. जीएसटी ड्राफ्ट पर लगभग चर्चा हो चुकी है. कुछ मुद्दों पर थोड़ी परेशानी को आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश की जा रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों के साथ अभी भी डुअल कंट्रोल पर मतभेद हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कब तक सहमति बनेगी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

क्या है डुअल कंट्रोल जिस पर सहमति नहीं बन रही है? डुअल कंट्रोल, इसमें जीएसटी में कौन किससे टैक्स वसूलेगा इसकी परिभाषा है. अभी केंद्र और राज्य दोनों टैक्स वसूलते हैं, लेकिन जीएसटी के तहत राज्य 1.5 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर पर अधिकार चाहते हैं. साथ ही सर्विस टैक्स पर मसला फंसा हुआ है, क्योंकि केंद्र सर्विस टैक्स पर पूरा अधिकार चाहता है. राज्य सर्विस टैक्स पर भी डुअल कंट्रोल फॉर्मूला चाहते हैं.

ध्यान रहे कि 16 सितंबर तक जीएसटी लागू होना जरूरी है क्योंकि जीएसटी संशोधन बिल में 16 सितंबर 2017 तक लागू करने का प्रावधान है. तय समय पर लागू करना सांवैधानिक रूप से जरूरी है. सरकार अगले साल एक अप्रैल से एक देश, एक टैक्स यानी जीएसटी लागू करना चाहती है, लेकिन कानूनन 16 सितंबर तक हर हाल में जीएसटी लागू करना होगा वर्ना इनडायरेक्ट टैक्स की वसूली बंद हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget