एक्सप्लोरर

भरा खजाना, टूटा रिकॉर्ड... अप्रैल में अब तक का सबसे ज्यादा GST कलेक्शन, जानें किस राज्य का बड़ा योगदान

GST Collection in April: देश में एक जुलाई, 2017 से नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद का दूसरा सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन है. इससे पहले, मार्च 2025 में जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपये था.

GST Collection in April: वैश्विक अनिश्चितता के बीच अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए ये एक अच्छी खबर सामने आयी है जब जीएसटी कलेक्शन के मामले में अप्रैल में सालाना आधार पर 12.6% बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड करीब 2.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. साल भर पहले अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपये का रहा. ये मजबूत आर्थिक गतिविधियों और कंपनियों के मार्च के अंत में खातों के मिलान को दर्शाता है.

देश में एक जुलाई, 2017 से नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद का दूसरा सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन है. इससे पहले, मार्च 2025 में जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपये था. सरकार की तरफ से जारी गुरुवार को आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के अप्रैल के दौरान घरेलू लेनदेन से GST राजस्व 10.7% बढ़कर करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गया. तो वहीं आयातित वस्तुओं से राजस्व 20.8% बढ़कर 46,913 करोड़ रुपये रहा.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन

राज्यवार जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पिछले महीने महाीराष्ट्र ने 41,645 करोड़ रुपये जीएसटी के तौर पर दिया. एक साल पहले महाराष्ट्र में अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 37,671 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर देखें तो इसमें करीब 11 फीसदी का इजाफा हुआ है. कर्नाटक से जीएसटी कलेक्शन में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 17,815 करोड़ रुपए टैक्स के ततौर पर अदा किया गया. वहीं उत्तर भारत के राज्यों में हरियाणा में 14,057 करोड़ जीएसटी के तौर पर मिला.

निर्मला बोलीं- इकॉनोमी की मजबूती के संकेत

जीएसटी के रिकॉर्ड कलेक्शन पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और सहकारी संघवाद की प्रभावशीलता को दर्शाता है.उ उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े साझा करते हुए लिखा, ‘‘ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और सहकारी संघवाद की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं.’’ उन्होंने GST व्यवस्था में विश्वास और योगदान देने वाले सभी करदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका योगदान ‘विकसित भारत’ के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

पिछले महीने जारी किए गए ‘रिफंड’ 48.3% बढ़कर 27,341 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस ‘रिफंड’ को समायोजित करने के बाद अप्रैल महीने में शुद्ध GST कलेकसन 9.1% बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा.

ये भी पढ़ें: भारत को एंटरटेनमेंट ग्लोबल हब बनाने का मुकेश अंबानी ने बनाया लक्ष्य, बोले- AI वो कर रहा जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget