एक्सप्लोरर

GST Collection: तीसरे महीने भी तेजी बरकरार, जून में जीएसटी से सरकार को मिले 1.74 लाख करोड़

GST Data June 2024: चालू वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन का रिकॉर्ड बना था, जब अप्रत्यक्ष कर प्रणाली से सरकारी खजाने को पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिले थे...

चालू वित्त वर्ष में माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी से सरकार की शानदार कमाई लगातार जारी है. वित्त वर्ष के दौरान लगातार तीसरे महीने भी जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई. जून महीने के दौरान जीएसटी से हुए कलेक्शन का आंकड़ा 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा.

सूत्रों के हवाले से कलेक्शन का आंकड़ा

विभिन्न मीडिया रपटों में सूत्रों के हवाले से जीएसटी कलेक्शन का यह आंकड़ा दिया जा रहा है. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक आधिकारिक सूत्र ने जून महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ रुपये या 20.86 बिलियन डॉलर रहने की जानकारी दी है. आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख को उससे पहले वाले महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए जाते हैं. हालांकि इस बार शाम साढ़े जब तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए थे.

अप्रैल में बना था जीएसटी का महारिकॉर्ड

जून महीने का कलेक्शन एक महीने पहले की तुलना में हल्का ज्यादा है. इससे पहले मई महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा था. मई महीने के दौरान जीएसटी के कलेक्शन में सालाना आधार पर 10 फीसदी की तेजी आई थी. उससे पहले चालू वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बन गया था, जब पहली बार आंकड़ा 2 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया था. अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 12.4 फीसदी बढ़कर 2.10 लाख करोड़ रुपये हो गया था.

पहली तिमाही में जीएसटी से हुई इतनी कमाई

चालू वित्त वर्ष की बात करें तो जून लगातार तीसरा ऐसा महीना रहा है, जब जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर तेजी आई है. साल भर पहले यानी जून 2023 में सरकारी खजाने को जीएसटी से 1.61 लाख करोड़ रुपये मिले थे. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के तीन महीनों में सरकार को जीएसटी से कुल 5.57 लाख करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है.

जीएसटी लागू होने के हुए 7 साल पूरे

जीएसटी का यह आंकड़ा ऐसे समय आया है, जब आज ही नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को लागू होने के सात साल पूरे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बड़े वित्तीय सुधारों में जीएसटी को एक माना जाता है. तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में नई कर व्यवस्था यानी जीएसटी को आज ही के दिन 2017 में लागू किया गया था. 

ये भी पढ़ें: साल भर से ज्यादा बीता समय, अभी भी लोगों के पास पड़े हैं 7,500 करोड़ से ज्यादा के 2000 रुपये वाले नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget