एक्सप्लोरर

GST: नवंबर में GST कलेक्शन 1.31 लाख करोड़ रुपये पर आया, अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीएसटी वसूली

GST: जीएसटी लागू होने के बाद अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन नवंबर 2021 में आया है. पिछले साल नवंबर के मुकाबले देखें तो ये 25 फीसदी ज्यादा है और 2019-20 के नवंबर के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा है.

GST Collection: देश में जीएसटी कलेक्शन में लगातार तेजी आती जा रही है और इस साल के नवंबर में ये 1.31 लाख करोड़ यानी 1,31,526 करोड़ रुपये पर आया है. ये जीएसटी लागू होने के बाद अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है. पिछले साल नवंबर के मुकाबले देखें तो ये 25 फीसदी ज्यादा है और 2019-20 के नवंबर के मुकाबले देखें तो 27 फीसदी ज्यादा है.

नवंबर में GST कलेक्शन का आंकड़ा
नवंबर 2021 में GST (वस्तु एवं सेवा कर) संग्रह 1,31,526 करोड़ रुपये पर आया है और इसमें CGST का हिस्सा 23,978 करोड़ रुपये रहा है. वहीं SGST का हिस्सा 31,127 करोड़ रुपये रहा है. IGST की बात करें तो 66,815 करोड़ रुपये पर आया है जिसमें वस्तुओं के आयात पर मिले 32,165 करोड़ रुपये की रकम शामिल है. इसके अलावा इसमें सेस से मिली 9606 करोड़ रुपये की रकम शामिल है. 

अक्टूबर में इतना था जीएसटी कलेक्शन
अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये आया था और अब नवंबर में आया 1.31 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन लगातार 2 महीनो में 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का अमाउंट है और ये दिखाता है कि सरकार को जीएसटी से होने वाली आय लगातार बढ़ रही है. 

वित्त मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा
वित्त मंत्रालय ने जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों को ट्वीट के माध्यम से दिखाया और बताया कि ये पिछले महीने (अक्टूबर) के जीएसटी संग्रह से ज्यादा रहा है और अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीएसटी वसूली साबित हुई है.

GST: नवंबर में GST कलेक्शन 1.31 लाख करोड़ रुपये पर आया, अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीएसटी वसूली

 

सरकार ने राज्यों को जारी की जीएसटी मुआवजे की इतनी रकम
केंद्र सरकार ने जीएसटी मुआवजे के रूप में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17,000 करोड़ रुपये की रकम 3 नवंबर 2021 को जारी की है. 

लगातार दूसरी सबसे बड़ी वसूली पर उम्मीद से कम रहा कलेक्शन
बीते हफ्ते में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने उम्मीद जताई थी कि नवंबर में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा सकता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका. अब तक की सबसे ज्यादा जीएसटी वसूली इसी साल अप्रैल 2021 में हुई थी जो 1.42 लाख करोड़ रुपये पर थी. 

यह भी पढ़ें: 

1 December 2021: झटका! माचिस की डिब्बी से लेकर गैस सिलेंडर और टीवी देखना हो गया महंगा, जानें किस-किस के दाम बढ़े?

Bank Holidays December 2021: दिसंबर महीने में 16 दिन बैंकों में नहीं होगा काम, चेक करें आपके शहर में किस-किस दिन बंद हैं बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत
आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत
27 सितंबर को कितने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल? जानें दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों का भाव
27 सितंबर को कितने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल? जानें दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों का भाव
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें रविवार को छुट्टी का क्या है स्टेटस
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें रविवार को छुट्टी का क्या है स्टेटस

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा...
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
Embed widget