एक्सप्लोरर

IPO: इस आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, 730 गुना सब्सक्राइब होकर इतिहास में हुआ दर्ज! 

IPO Market: पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स ट्रेडर कंपनी ने आईपीओ के लिए 12.6 लाख इक्विटी शेयर उतारे थे. निवेशकों ने इसके 91.94 करोड़ इक्विटी शेयर पर दाव लगाया है.

IPO Market: इन दिनों आईपीओ मार्केट गुलजार है. साल 2023 से ही शेयर मार्केट में छोटी-बड़ी कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ चुकी हैं. इन्हें मार्केट में निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस भी मिला है. यही वजह है कि साल 2024 में भी मेनबोर्ड और एसएमई आईपीओ का आना लगा हुआ है. आज हम आपको ऐसी एक कंपनी के आईपीओ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने मार्केट में धूम मचा दी है. इस कंपनी के आईपीओ को लोगों को इतना पसंद किया कि यह 730 गुना सब्सक्राइब हो गया. इस तरह से ग्रीन हाई टेक कंपनी का आईपीओ इतिहास में अपना नाम लिखवा चुका है. 

पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स ट्रेडर कंपनी है ग्रीन हाई टेक वेंचर्स

वाराणसी स्थित ग्रीन हाई टेक वेंचर्स (Greenhitech Ventures) एक पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स ट्रेडर कंपनी है. कंपनी के आईपीओ पर निवेश करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल थी. इसे 12 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था. बीएसई वेबसाइट के अनुसार, कंपनी ने आईपीओ में 12.6 लाख इक्विटी शेयर उतारे थे. मगर, निवेशकों का उत्साह इतना था कि वो इसके 91.94 करोड़ इक्विटी शेयर पर दाव लगा चुके हैं. निवेशकों ने आखिरी दिन तक यह 729.67 गुना सब्सक्राइब हो चुका था.

इंस्टीटूशनल और नॉन इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स ने 942.6 गुना सब्सक्राइब किया

इंस्टीटूशनल और नॉन इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स ने इस आईपीओ पर सबसे ज्यादा पैसा लगाया है. उन्होंने इस आईपीओ को 942.6 गुना सब्सक्राइब किया है. रिटेल इनवेस्टर्स ने इसे 597.41 गुना सब्सक्राइब किया है. ग्रीन हाई टेक वेंचर्स के आईपीओ को पहले दिन से ही निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिलने लगा था. यह पहले दिन 15 गुना और दूसरे दिन 103.8 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था. यह कंपनी आईपीओ के जरिए 6.3 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह फिक्स प्राइस इश्यू था. कंपनी के इश्यू में कीमत 50 रुपये प्रति शेयर रखी गई थी.

आईपीओ का एलॉटमेंट 18 अप्रैल को किया जाएगा

आईपीओ से आए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी. बचे हुए पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ती के लिए किया जाएगा. इस आईपीओ का एलॉटमेंट 18 अप्रैल को किया जाएगा. साथ ही शेयर ट्रांसफर निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 19 अप्रैल को हो जाएंगे. बीएसई एसएमई पर इसके शेयरों की ट्रेडिंग 22 अप्रैल से होगी.

ये भी पढ़ें 

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया दुबई का वीडियो, भिड़ गए जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget