एक्सप्लोरर

Pulse Prices: दालों की कीमतों में आ रही तेजी, व्यापारियों पर लग सकती है ये पाबंदी

Inflation in India: विभिन्न दालों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 100 रुपये प्रति किलो तक की तेजी देखी गई है. यह तेजी ऐसे समय आ रही है, जब देश में चुनाव होने वाले हैं...

ओवरऑल महंगाई में नरमी के बीच दालों की कीमतों में तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है. कुछ बाजारों में दालों की कीमतों में आई तेजी ने सरकार को सतर्क कर दिया है और अब सरकार दाल के व्यापारियों के ऊपर पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रही है.

सरकार कर सकती है ये प्रावधान

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार दाल के व्यापारियों के लिए कुछ दालों के स्टॉक का खुलासा करना अनिवार्य कर सकती है. उनमें पीली मटर, अरहर और उड़द दाल शामिल हैं. सरकार बड़े ट्रेडर्स और रिटेलर्स दोनों के लिए स्टॉक का खुलासा करना अनिवार्य बना सकती है. इससे भंडार को मैनेज करने और दाल की कीमतों को काबू करने में सरकार को मदद मिल सकती है.

अरहर दाल के भाव में तेजी

पिछले कुछ सप्ताह के दौरान विभिन्न दालों खासकर पीली मटर, अरहर और उड़द की दाल की कीमतों में तेजी देखी गई है. अप्रैल महीने की शुरुआत में अरहर दाल की कीमतें कुछ बाजारों में काफी बढ़ गईं. एक महीने की तुलना में कीमतों में 100 रुपये तक की तेजी देखी गई. सभी दालों में अरहर की दाल के भाव सबसे ज्यादा हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अभी अरहर दाल की औसत कीमत 160 रुपये किलो है. मूंग और मसूर दाल के मामले में भी कीमतों में इसी तरह की तेजी देखी गई.

इतनी हो गई दालों की महंगाई

दालों की महंगाई लगातार सरकार के लिए परेशानी बनी हुई है. जनवरी महीने में दालों की थोक महंगाई 16.06 फीसदी पर थी. थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई फरवरी महीने में बढ़कर 18.48 फीसदी पर पहुंच गई. ओवरऑल महंगाई में भले ही कमी आ रही हो, लेकिन दालों की तेज होती महंगाई पर अगर समय रहते काबू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इससे परेशानी बढ़ सकती है. फरवरी महीने में खुदरा महंगाई की दर कम होकर 5.09 फीसदी पर आ गई थी.

इसी महीने चुनाव की शुरुआत

दालों की कीमतों में ऐसे समय तेजी आ रही है, जब देश लोकसभा चुनाव के मुहाने पर है. लोकसभा चुनावों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. सात चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनावों की शुरुआत इसी महीने से हो रही है. अंतिम चरण का मतदान जून महीने के पहले सप्ताह में होने वाला है. आसन्न चुनावों को देखते हुए सरकार दालों की कीमतों को काबू में रखने का हरसंभव प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: मालदीव की मदद के लिए भारत ने बढ़ाए हाथ, भेजेगा चावल-गेहूं से लेकर चीनी और प्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में हुई पेट्रोल-डीजल की ताबड़तोड़ बिक्री, बिन मौसम बरसात बनी वजह
अगस्त में हुई पेट्रोल-डीजल की ताबड़तोड़ बिक्री, बिन मौसम बरसात बनी वजह
श्रमिक पंजीकरण करवाने पर मिलेंगे 7000 रुपये? सरकार ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
श्रमिक पंजीकरण करवाने पर मिलेंगे 7000 रुपये? सरकार ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
चीनी के बढ़ते दामों पर लगेगी लगाम? 15 दिन पहले शुरू होगी पेराई
चीनी के बढ़ते दामों पर लगेगी लगाम? 15 दिन पहले शुरू होगी पेराई
100 रुपये लीटर मिलेगा दूध! मुंबई के बाद इस राज्य में दाम बढ़ाने की तैयारी
100 रुपये लीटर मिलेगा दूध! मुंबई के बाद इस राज्य में दाम बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget