एक्सप्लोरर

सरकार ने 2017-18 के दौरान बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी किए, बेरोजगारी दर 6.1% रही, 45 साल में सबसे अधिक

इसके अलावा जीडीपी दर के भी आंकड़े जारी किए गए हैं. 2018-19 के दौरान जीडीपी विकास दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान दिया गया है.

नई दिल्लीः सरकार ने 2017-18 के दौरान के बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी कर दिए हैं. 2017-18 के दौरान देश में बेरोजगारी दर 6.1 फीसदी रही. सांख्यिकी मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं.

देश में 2017- 18 में बेरोजगारी दर कुल उपलब्ध कार्यबल का 6.1 फीसदी रही जो 45 साल में सबसे ज्यादा रही है. आम चुनाव से ठीक पहले बेरोजगारी से जुड़े आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट लीक हो गयी थी और शुक्रवार के सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि हो गई.

जुलाई 2017 से जून 2018 के बीच की लीक हुई आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट में पहले के सर्वेक्षण में बेरोजगारी से जुड़े पूर्व के आंकड़ों से तुलना की गयी थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी दर पिछले 45 सालों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गयी है.

सरकार द्वारा जारी इन आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्र में रोजगार योग्य युवाओं में 7.8 फीसदी बेरोजगार रहे जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अनुपात 5.3 फीसदी रहा. अखिल भारतीय स्तर पर पर पुरूषों की बेरोजगारी दर 6.2 फीसदी जबकि महिलाओं के मामले में 5.7 फीसदी रही. इन आंकड़ों में दिखाया गया है कि शहरों में पुरूषों की बेरोजगारी दर ग्रामीण इलाके की 5.8 फीसदी की तुलना में 7.1 फीसदी है. इसी प्रकार शहरों में महिलाओं की बेरोजगारी दर 10.8 फीसदी पर है जो कि ग्रामीण इलाकों में 3.8 फीसदी रही है.

विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को दर्ज करने के बाद सर्वेक्षण रपट जारी करते हुए सांख्यिकी सचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा, 'यह डिजाइन और आकलन तरीका नया है. इसलिए पू्र्व के सर्वेक्षणों से इसकी तुलना अनुचित होगी. आपका मानना है कि बेरोजगारी दर 45 साल के सबसे उच्च स्तर पर है. मैं इसके 45 साल में कम या उच्च होने का दावा नहीं करता.'

उन्होंने विवरण देते हुए कहा, 'बात यह है कि यह मैट्रिक्स भिन्न है. साल 2017-18 के बाद से आपको नियमित रूप से यह अनुमान प्राप्त होगा और इस (श्रमबल सर्वेक्षण) को आप बेस इयर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. जब हम आकलन के तौर-तरीकों में बदलाव करते हैं तो पुराने अनुमान के साथ उसकी तुलना में दिक्कत होती है क्योंकि उस साल में पूर्व के पैमाने के आधार पर आंकड़ों से तुलना का कोई जरिया नहीं बचता है.' सरकार की ओर से यह आंकड़ा ऐसे समय जारी किया गया है, जब नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए मंत्रियों ने पदभार संभाला.

जीडीपी दर के आंकड़े भी हुए जारी इसके अलावा जीडीपी दर के भी आंकड़े जारी किए गए हैं. 2018-19 के दौरान जीडीपी विकास दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2018-19 की चारों तिमाही के दौरान जीडीपी विकास दर में गिरावट दर्ज की गई है. अप्रैल जून 2018 में 8.0 फ़ीसदी, जुलाई-सितम्बर 2018 में 7.0 फीसदी, अक्टूबर-दिसम्बर 2018 में 6.6 फ़ीसदी, जनवरी-मार्च 2019 में 5.8 फ़ीसदी और 2017-18 में जीडीपी विकास दर 7.2 फीसदी रही थी. सांख्यिकी मंत्रालय ने जानकारी दी है कि खेती, विनिर्माण और संचार क्षेत्र में चौथी तिमाही में विकास की गति धीमी रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget