एक्सप्लोरर

Pawan Hans: एअर इंडिया के बाद अब इस कंपनी का नंबर, इतने करोड़ में हुई बेचने की डील

Pawan Hans: एयर इंडिया के बाद सरकार एक और घाटे वाली कंपनी पवन हंस को बेचने जा रही है. कंपनी के लिए बोली लगाने वाली स्टार9 मोबिलिटी जून तक कंपनी का मालिकाना हक अपने हाथ में लेने की तैयारी में है.

Pawan Hans: एयर इंडिया (Air India) के बाद लंबे समय से घाटे में चल रही एक और सरकारी कंपनी निजी हाथों में चली गई. हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली सरकारी कंपनी पवन हंस (Pawan Hans) को स्टार9 मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने खरीद लिया. एक अधिकारी के बयान के मुताबिक पवन हंस को सौंपने की प्रकिया जून तक पूरी होने की उम्मीद है.

जानकारी के मुताबिक सरकार ने पिछले महीने 211.14 करोड़ रुपये में स्टार9 मोबिलिटी (Star9 Mobility) को पवन हंस लिमिटेड में अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने तथा प्रबंधन नियंत्रण का हस्तांतरण करने की मंजूरी दी थी. अधिकारी ने ये भी कहा है कि इससे जुड़ा आवंटन पत्र अगले सप्ताह जारी किया जाएगा जिसके बाद खरीदार कंपनी को नियामक की आवश्यक मंजूरी लेनी होगी. हस्तांतरण प्रक्रिया के एक से डेढ़ महीने में पूरा होने की उम्मीद है.

उन्होंने स्टार9 मोबिलिटी के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सरकार ने बोली लगाने वाले के लिए कम से कम 300 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की शर्त रखी थी. इसके मुकाबले पवन हंस के लिए बोली लगाने वाले समिति की कुल संपत्ति 691 करोड़ रुपये थी.

ओएनजीसी को मिलेंगे 7 दिन

हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली पवन हंस में सरकार की 51 फीसदी और सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी (ONGC) की 49 फीसदी हिस्सेदारी है. ओएनजीसी ने पहले कहा था कि सफल बोलीदाता को सरकार की तरफ से तय की गई कीमत और शर्तों पर अपनी पूरी हिस्सेदारी की पेशकश करेगी.

मामले से जुड़े अधिकारी के मुताबिक सरकार के स्टार मोबिलिटी को आवंटन पत्र जारी करने के बाद, ONGC के पास अपने शेयरों की पेशकश करने के लिए सात दिन का समय होगा. इसी तरह ओएनजीसी के प्रस्ताव को स्वीकार करने या न करले को लेकर स्टार9 मोबिलिटी को भी इतने ही दिन का समय दिया जाएगा.

तीन कंपनियों ने लगाई बोली

पवन हंस में 51 प्रतिशत हिस्सा बेचने के लिये आरक्षित मूल्य 199.92 रुपये रखा गया था. आरक्षित मूल्य का निर्धारण सौदा सलाहकार और संपत्ति मूल्यांकनकर्ता ने मिलकर तय किया था. सरकार को इससे जुड़ी तीन बोलियां मिली थी. स्टार9 मोबिलिटी प्राइवेट लि. ने सबसे ऊंची 211.4 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी. वहीं दो अन्य बोलीदाताओं ने क्रमश: 181.05 करोड़ रुपये और 153.15 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी.

30 साल पुरानी कंपनी

पवन हंस की स्थापना 1985 में हुई थी. मौजूदा दौर में कंपनी के पास 42 हेलीकॉप्टर हैं जिसमें से 41 कंपनी के स्वामित्व मे हैं. ये हेलीकॉप्टर औसतन 20 साल से ज्यादा पुराने हैं और इसमें से तीन चौथाई फिलहाल ओईएम के द्वारा बनाए भी नहीं जा रहे हैं.

पिछले तीन वर्षों से घाटे में चल रही पवन हंस को 2018-19 में 69 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. इसके अगले साल कंपनी को 28 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. सरकार को उम्मीद है कि नए खरीदार पवन हंस में जरूरी निवेश के जरिए पुरानी फ्लीट को बदलेंगे और कंपनी का प्रदर्शन सुधारेंगे.

ये भी पढ़ें

Cooking Oil Prices: किचन की महंगाई कम करने के लिए इन टैक्सों को घटाने की तैयारी में है सरकार

Alibaba Share Price: चीन में किसकी गिरफ्तारी से कंपनी के शेयर हुए धड़ाम, एक झटके में घट गई इतनी अरब वैल्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?
दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?
100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget